Telegram piracy channels : डिजिटल पाइरेसी को रोकने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। टेलीग्राम पर अवैध रूप से फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई की है।
सरकार ने टेलीग्राम को 3,142 चैनलों को तुरंत हटाने का नोटिस जारी किया है।
तीन घंटे की समय सीमा
सरकार ने इन चैनलों को हटाने के लिए केवल तीन घंटे का समय दिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर प्लेटफॉर्म को आईटी कानून के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा समाप्त हो सकती है।
ओटीटी कंपनियों की शिकायत
जियो सिनेमा और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसी बड़ी ओटीटी कंपनियों ने सरकार से शिकायत की थी कि नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के कुछ घंटों में ही टेलीग्राम पर पाइरेसी के रूप में उपलब्ध हो जाती हैं।
इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
अन्य पढ़े: सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल
आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई
सरकार ने यह (Telegram piracy channels) कार्रवाई आईटी एक्ट 2000 और 2021 डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड नियमों के तहत की है। अधिकारियों के अनुसार करीब 1,166 टाइटल से जुड़े पाइरेसी लिंक इन चैनलों में पाए गए।
सरकार की 120 पेज की रिपोर्ट में हर चैनल का नाम, URL और उसमें मौजूद पाइरेसी लिंक की जानकारी दी गई है।
सरकार ने साफ संकेत दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :