తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : 3200 महिला कंडक्टरों की रोडवेज में भर्ती जल्द

digital
digital
Uttar Pradesh : 3200 महिला कंडक्टरों की रोडवेज में भर्ती जल्द

25 जुलाई को लगेंगे रोजगार मेले

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) में जल्दी ही 3200 संविदा महिला परिचालकों की और भर्ती की जाएगी। अभी 1800 महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। सरकार ने परिवहन निगम में 5000 संविदा महिला परिचालकों की भर्ती करने की घोषणा की थी। परिवहन मंत्री (Minister of Transport) दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह भर्तियां अनुबंध के तहत की जा रही हैं। इसके लिए 25 जुलाई को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेला लगेगा। शेष 3200 पदों पर भर्ती के लिए 15 से 25 जुलाई के बीच रोजगार मेले का आयोजन परिवहन निगम करने जा रहा है। अनुबंध के लिए महिला अभ्यर्थियों का ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन का सदस्य होना जरूरी है

भर्ती

महिला परिचालकों को संविदा चालकों-परिचालकों के समान भुगतान

एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस, स्काउट गाइड के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों में पांच प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों-परिचालकों के समान भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद वाले डिपो में नियुक्त किया जाएगा। रोजगार मेले में अपनी शिक्षा से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं। 10वीं 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ की आपको यहां जरूरत हो सकती है। इन जॉब फेयर से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upsrtc.up.gov.in/hi पर क्लिक करें.

उत्तर प्रदेश में कितने बस डिपो हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 115 से ज्यादा बस डिपो हैं। ये डिपो 20 क्षेत्रीय कार्यालयों (रीजनल ऑफिस) के अंतर्गत संचालित होते हैं। प्रत्येक डिपो से सैकड़ों बसें विभिन्न जिलों, शहरों और राज्यों में यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान करती हैं। UPSRTC की बस सेवाएं सामान्य, एसी, वॉल्वो और स्कैनिया जैसी श्रेणियों में उपलब्ध हैं। यह देश का सबसे बड़ा राज्य परिवहन नेटवर्क माना जाता है। इन डिपो का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। यूपी में कुल बसों की संख्या 12,000 से अधिक है।

परिवहन विभाग में सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है?

परिवहन विभाग में सबसे बड़े अधिकारी को “परिवहन आयुक्त” (Transport Commissioner) कहा जाता है। यह विभाग का सर्वोच्च पद होता है। परिवहन आयुक्त पूरे राज्य में परिवहन नीतियों, नियमों और सड़क सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालते हैं। इनके अधीन सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO), डिप्टी परिवहन आयुक्त और अन्य अधिकारी काम करते हैं। यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी को दिया जाता है। परिवहन आयुक्त वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क कर वसूली और यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का संचालन और निगरानी करते हैं। यह विभागीय निर्णय लेने का अधिकार रखते हैं।

UPSRTC का फुल फॉर्म क्या है?

UPSRTC का फुल फॉर्म है Uttar Pradesh State Road Transport Corporation। यह उत्तर प्रदेश राज्य की सार्वजनिक बस परिवहन सेवा है, जो यात्रियों को किफायती और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करती है।

Read Also : BPSC TRE : 18 माह के एनआईओएस डीएलएड करने वाले टीआरई के अभ्यर्थी भी बनेंगे शिक्षक

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870