मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
भोपाल और जबलपुर में सुबह हल्की बरसात
Bhopal में सुबह से ही हल्की (Bhopal) बारिश दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जबलपुर में भी बूंदाबांदी
Jabalpur में सुबह हल्की बरसात (Rain Alert) के साथ ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, यहां दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
मध्य प्रदेश में 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। वहीं शनिवार को बादल छाए हुए हैं। नए सिस्टम की वजह से 23 और 24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा।
प्रदेश में 3 दिन से आंधी मौसम है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। 24 घंटे के दौरान भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर, शाजापुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।
तेज आंधी की वजह से रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में फसलों पर असर पड़ा है। यहां गेहूं की फसलें आड़ी हो गई हैं।
अन्य पढ़े: Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी
इस वजह से दानों पर असर पड़ेगा और किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। तीन दिन में 25 जिलों में आंधी की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचने का अनुमान है।
ऐसे में सरकार ने भी सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व अमला मैदान में उतरकर प्रभावित फसलों का सर्वे कर रहा है।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
22 फरवरी- बारिश का अलर्ट नहीं है। इस दिन बादल जरूर छाए रह सकते हैं।
23 फरवरी- दक्षिणी हिस्से में सिस्टम के असर की वजह से बारिश होने का अनुमान है।
अन्य पढ़े: