తెలుగు | Epaper

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम लगातार जारी है, लेकिन आज यानी 31 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश, बर्फबारी और कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर और बढ़ेगा।

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे तापमान शून्य से काफी नीचे जा सकता है और दुर्गम इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मैदानी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान (Rajasthan) में आज रात से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यूपी-बिहार में कोहरा और शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का असर दिख सकता है, जबकि बिहार में फिलहाल घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है।

चिल्ले कलां की विदाई, चिल्ले खुर्द की शुरुआत

कश्मीर घाटी में 40 दिन की कड़ाके की ठंड वाले चिल्ले कलां की शुक्रवार को विदाई हो गई है। इसके साथ ही अब 20 दिन का चिल्ले खुर्द शुरू हो गया है, जिसके बाद 10 दिन का चिल्ले बच्चा आएगा।

कश्मीर में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 से 3 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिली हुई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • कोहरा: सुबह मध्यम से घना कोहरा, विजिबिलिटी कम
  • बारिश: दोपहर या रात तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी
  • हवाएं: 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक
  • तापमान: अधिकतम 21°C, न्यूनतम 7°C से 12°C

अन्य पढ़े: ट्रम्प अकाउंट: अमेरिका में पैदा होने वाले हर बच्चे को मिलेंगे ₹92 हजार

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 फरवरी तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर और तेज होगा।

Read More :

तेज बारिश और ओलों की चेतावनी

तेज बारिश और ओलों की चेतावनी

राजस्थान में आज से बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

राजस्थान में आज से बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870