नई दिल्ली। दक्षिण भारत में मौसम की उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। सेंयर के प्रभाव के बीच अब एक और नया चक्रवाती तूफान दितवाह तेजी से ताकत पकड़ रहा है, जिससे कई राज्यों में मौसम बिगड़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी (Bay of the Bengal) में बने इस नए सिस्टम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दितवाह आने वाले दिनों में दक्षिणी तटों पर भारी तबाही मचा सकता है।
बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात सक्रिय हुआ
IMD ने बताया कि गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ में बदल चुका है। इसके कारण तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश का मौसम पहले से ही अस्थिर हो गया है और बादल जमकर बरस रहे हैं।
जारी हुआ प्री-साइक्लोन अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दितवाह का प्रभाव गंभीर हो सकता है। इसके चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल (Kerala) के तटीय इलाकों में प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी किया गया है।
मछुआरों को समंदर में बिल्कुल न उतरने की सख्त सलाह दी गई है, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
पांच राज्यों में भारी बारिश की संभावना
दितवाह के असर से दक्षिण भारत के पांच राज्यों में मध्य से भारी बारिश होने की संभावना है।
- तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में बारिश जारी है
- तटीय तमिलनाडु में हवा के साथ फुहारें शुरू हो चुकी हैं
- कुछ जिलों में जलभराव जैसे हालात भी बन सकते हैं
तूफान का असर कब तक रहेगा?
IMD के मुताबिक 30 नवंबर तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में मौसम खराब रह सकता है।
इसके साथ ही पुदुच्चेरी और कराईकल में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
समुद्री क्षेत्रों में अलर्ट
मौसम विभाग ने मछुआरों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे —
- दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी
- मन्नार की खाड़ी
- कोमोरिन
- तमिलनाडु–पुदुच्चेरी तट
इन क्षेत्रों से दूर रहें, क्योंकि तेज हवाएं और ऊंची लहरें बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं।
Read More :