उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi- NCR) के मैदानी इलाकों में कम हवा और नमी के कारण धुंध और स्मॉग (Mist and Smog) की मोटी परत छाई हुई है। कई इलाकों में दृश्यता शून्य के करीब है, जिससे सड़क यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ा है।
वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर, स्टेज-4 प्रतिबंध लागू
राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में है। बड़ाखंबा रोड पर AQI 474, पंडित पंत मार्ग 417 और सरदार पटेल मार्ग 483 दर्ज किया गया। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत निर्माण और पुराने डीजल वाहनों पर रोक लगी है।
पश्चिमी विक्षोभ और बारिश/बर्फबारी की संभावना
उत्तर पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है।
मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
आगामी तीन दिनों में कोहरा और प्रदूषण का असर
15 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है, और प्रदूषण में फिलहाल राहत की उम्मीद कम है।
Read More :