తెలుగు | Epaper

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

होली से पहले ही बिहार (Bihar) में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, लेकिन उससे पहले ही दोपहर की तेज धूप लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे राज्य का अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

अगले 48 घंटे: बढ़ेगी गर्मी की मार

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्यभर में गर्मी का असर और तेज हो सकता है। शुक्रवार को बिहार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। कैमूर जिले (Kaimur District) में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहीं किशनगंज में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

दक्षिण बिहार में ज्यादा असर, 19 जिलों में पारा चढ़ा

राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। रोहतास के डेहरी (Dehri) गया और औरंगाबाद में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा शेखपुरा, पटना, राजगीर (नालंदा), सासाराम, मोतिहारी, मुंगेर और बांका में भी पारा 30 डिग्री से ऊपर बना रहा।

पिछले 24 घंटों में करीब 19 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। हालात को देखते हुए अनुमान है कि मार्च में ही लोगों को ज्येष्ठ महीने जैसी गर्मी का अनुभव हो सकता है।

अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

राजधानी पटना में रिकॉर्ड तापमान

राजधानी पटना में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।दोपहर के समय चुभने वाली धूप और बढ़ती गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि होली से पहले ही लोगों को तेज गर्मी और हीट अटैक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

Read More :

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870