Weather- हीटवेव का कहर तेज : 50°C तक पहुंचेगा पारा, गर्म शहरों में भारत के 20 शहर शामिल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 17, 2026 • 10:18 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। देश में इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अप्रैल की शुरुआत से ही कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हालात मई-जून जैसी तपिश का एहसास करा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हीटवेव (Heat Wave) और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई हिस्सों में लू का असर साफ दिखने लगा है। विदर्भ क्षेत्र का अकोला 44 डिग्री सेल्सियस के साथ दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। इसके अलावा अमरावती, वर्धा और नागपुर भी टॉप 10 गर्म शहरों की सूची में जगह बना चुके हैं। देश के कई इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

हीटवेव का रेड अलर्ट, और बढ़ेगी तपिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीव्र होने वाली है। खासतौर पर मध्य और पश्चिम भारत में लू के थपेड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार हीटवेव की अवधि लंबी और असर ज्यादा गंभीर हो सकता है।

50°C तक पहुंच सकता है पारा

आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, साल 2026 में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च से मई के बीच तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। चरम स्थिति में कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

ग्लोबल हॉटस्पॉट में भारत के शहरों का दबदबा

दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में भी भारत के कई शहर शामिल हो गए हैं। चीन के युन्नान प्रांत का जिंगहोंग 37 डिग्री सेल्सियस के साथ शीर्ष पर रहा, लेकिन भारत के कई शहर भी इसके बेहद करीब रहे। ओडिशा के बलांगिर में 36°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र का चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ का रायपुर, महासमुंद, भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग भी 36°C के साथ सूची में शामिल हैं। बिहार का सासाराम और तेलंगाना के कोथापेट जैसे शहर भी इस लिस्ट में जगह बना चुके हैं।

अन्य पढ़े: USA- होर्मुज संकट के बीच भारत को झटका, रूस से सस्ते तेल पर अमेरिका की सख्ती

35°C वाले शहरों की लंबी सूची

35 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले शहरों में भी भारत की मजबूत मौजूदगी रही। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर और मुगलसराय, तेलंगाना के आदिलाबाद, करीमनगर और भैंसा, महाराष्ट्र का मोर्शी और छत्तीसगढ़ के कई शहर इस सूची में शामिल हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थाईलैंड के अरन्याप्रथेट और वियतनाम के क्यु न्होन जैसे शहर भी इस सूची में दर्ज किए गए हैं।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews #Maharashtra news breakingnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.