Weather : 8 राज्यों में हीटवेव का कहर, अकोला बना सबसे गर्म शहर (44°C)

Read Time:  1 min
गर्मी
गर्मी
FONT SIZE
GET APP

वर्धा में गर्मी के कारण आज स्कूल बंद; जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले 2 दिन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में पारा 40 से 44°C के बीच चल रहा है।

बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला में (44.2°C,) राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42°C, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अचानक गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक रहेगा, जिसके कारण पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी।

गर्मी के असर से बच्चों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा (Wardha) में गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है।

ये भी पढ़ें: Weather- मॉनसून पर संकट के संकेत, अल नीनो से बारिश कम होने का अनुमान

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा से सटे बंगाल और नगालैंड में आज बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीटवेव की शुरुआत हो सकती है।
  • 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

प्रदेश में अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। जयपुर समेत 4 जिलों में सीजन की सबसे गर्म रात रही। इन शहरों में रात का तापमान 28°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाड़मेर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.8°C था। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते तापमान में 2 से 3°C तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।