MP : खजुराहो में गर्मी का कहर, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46°C के पार

Read Time:  1 min
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
FONT SIZE
GET APP

मध्य प्रदेश इन दिनों तेज़ गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। Khajuraho में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो पिछले 10 वर्षों का सबसे अधिक स्तर है। इस तेज़ गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। टूरिस्ट स्पॉट ( Khajuraho) खजुराहो में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर जिले का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को 4 जिलों में लू (हीटवेव) और 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तेज गर्मी के बीच बारिश के आसार

मौसम केंद्र भोपाल (IMD) ने 1 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसा साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने की वजह से होगा। हालांकि, 28 अप्रैल से हीट वेव यानी लू से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मंगलवार को जिन जिलों में लू का अलर्ट है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।

12 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

13 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार

सोमवार को खजुराहो (46.0 डिग्री) और नौगांव (45.5 डिग्री) के अलावा श्योपुर और दतिया समेत कुल 13 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। भोपाल और ग्वालियर में 43.4 डिग्री, इंदौर में 42.0 डिग्री, उज्जैन में 42.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 42.7 डिग्री रहा।

खजुराहो में ऑल-टाइम रिकॉर्ड टूटने का डर

खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड तो टूट ही चुका है, अब ओवरऑल रिकॉर्ड टूटने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, खजुराहो में 29 अप्रैल 1993 को दिन का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। यदि गर्मी का दौर इसी तरह जारी रहा तो यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

अन्य पढ़े: Weather- गर्मी से मिलेगी राहत, 7 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

दमोह में आंधी-बारिश से दीवार गिरी, दबने से महिला की मौत

दमोह में सोमवार शाम आंधी-बारिश से एक कच्ची दीवार गिर गई। इसमें दबने से पड़ोस में रहने वाली 48 वर्षीय रागिनी पटैरिया नाम की महिला की मौत हो गई। महिला घर के पास रखे कंडे ढंकने गई थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना रनेह थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव की है।

गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी

गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने लोगों के लिए बचाव एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में न रहें। हलके वजन और रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर अपना ध्यान रखें।

अप्रैल में पड़ती है तेज गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। अप्रैल में तेज गर्मी पड़ती है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।