तेज गर्मी का असर
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों में छुट्टियां घोषित नहीं की गई हैं, जिससे छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसे हालात में बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे होने लगते हैं। दोपहर में तपिश बढ़ जाती है। इसके बावजूद भोपाल के सेंट जोसेफ स्कूल को छोड़कर कहीं समर वेकेशन घोषित नहीं किया गया है। टाइमिंग जरूर घटाई गई, लेकिन बच्चे दोपहर में ही घर पहुंच पाते हैं।
मौसम केंद्र भोपाल ने शनिवार को ग्वालियर, (Gwalior) उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार और आलीराजपुर शामिल हैं।
बाकी जिले भी गर्म रहेंगे। यहां पारा 40 डिग्री के ऊपर ही बना रहेगा।
खजुराहो में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
शुक्रवार को छतरपुर का खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां पारा 44 डिग्री (44 degrees) सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.9 डिग्री, नौगांव में 43.5 डिग्री, रतलाम में 43.2 डिग्री, सतना-टीकमगढ़ में 42.8 डिग्री, दमोह में 42.6 डिग्री, मंडला-रीवा में 42.5 डिग्री, धार, सीधी-रायसेन में 42.4 डिग्री, दतिया-नर्मदापुरम में 42.3 डिग्री, श्योपुर-शाजापुर में 42.2 डिग्री, मलाजखंड, उमरिया-खरगोन में 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो सबसे गर्म ग्वालियर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और उज्जैन में पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया।
अन्य पढ़े: Weather- गर्मी से मिलेगी राहत, 7 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
अप्रैल के आखिरी में बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल के आखिरी में बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ऐसा होगा।
गर्मी से बचने के लिए एडवायजरी
गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने बचाव की एडवायजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में न रहें। हल्के वजन और रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें।
अन्य पढ़े: