తెలుగు | Epaper

Weather : दिल्ली में तेज बारिश, गुरुग्राम में गाड़ियां तैरने लगीं, लोग डूबे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : दिल्ली में तेज बारिश,  गुरुग्राम में गाड़ियां तैरने लगीं, लोग डूबे

दिल्ली-(NCR) में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 4 फ्लाइट जयपुर भेजी गईं और 2 फ्लाइट (2 Flight) लखनऊ डायवर्ट की गईं। कुछ के रूट में बदलाव किया। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई। तेज बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया और घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। गाड़ियां पानी में तैरती दिखीं। सड़कों पर चल रहे लोगों की कमर के ऊपर तक पानी पहुंच गया।

नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा है

इधर एमपी के जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। बुधवार को नरसिंहपुर में नदी में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं हरियाणा के कैथल में तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से जान चली गई। महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश (Heavy Rain) के कारण 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा है। बोरगांव गांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हुई।

बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 6 जिलों में हल्की बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 16 जुलाई के बाद से ही मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में पटना में रात में तेज बारिश हुई। इसके अलावा हाजीपुर, सुपौल और मधेपुरा में भी वर्षा हुई है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है

क्लाइमेट एंड वेदर इन हिंदी क्या है?

जलवायु क्या है? इस बात को ध्यान में रखते हुए कि किसी एक क्षेत्र में मौसम के लंबे समय तक बने रहने वाले परिदृश्यों को वैश्विक बताया जाता है। इसके माध्यम से किसी एक क्षेत्र में एक समयावधि में मौसम के बदलावों को देखा जाता है। यह मौसम से काफी अलग है, जिसके बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं।

मानसूनी पवन किसे कहते हैं?

मानसून किसी क्षेत्र में प्रचलित या सबसे तेज़ हवाओं की दिशा में होने वाला मौसमी परिवर्तन है। मानसून अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में आर्द्र और शुष्क मौसम का कारण बनता है। मानसून का संबंध प्रायः हिंद महासागर से होता है।

Read more : Bihar: नीतीश 11 जुलाई को करेंगे 1227 करोड़ की डीबीटी ट्रांसफर की शुरुआत

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870