తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

देहरादून,। उत्तराखंड (Uttrakhand) में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के पूरे महीने भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने भी 30 सितंबर तक अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिन मौसम खुला रह सकता है, लेकिन फिर 23 सितंबर से भारी बारिश (Heavy Rain) मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

दो दिन मिलेगी राहत

शनिवार को प्रदेश में धूप खिली। कुछ इलाकों में बादल रहे और देहरादून व पंतनगर में हल्की बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि रविवार को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। यहां दो दिन तक बारिश से राहत मिल सकती है।

23 सितंबर से फिर बढ़ेंगी मुश्किलें

मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर से प्रदेश में फिर से बारिश शुरू हो सकती है। इसके बाद एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे। धूप खिलने से देहरादून में तापमान सामान्य से दो डिग्री तक ज्यादा रहा। शनिवार को दून में अधिकतम तापमान 32.6, पंतनगर में 34, मुक्तेश्वर में 21.3 और नई टिहरी में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बस सेवाओं से यात्रियों को राहत

देहरादून से टिहरी और उत्तरकाशी जाने वाली रोडवेज और निजी बस सेवाओं का संचालन पांच दिन बाद शुरू हो गया है। भारी बारिश के कारण ऋषिकेश–चंबा के बीच गंगोत्री हाईवे कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे बस सेवाएं ठप पड़ी थीं। शनिवार को फकोट में मलबा हटाकर सड़क तैयार की गई और इसके बाद रोडवेज व निजी बसों का संचालन बहाल हो गया। यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Read More :

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870