తెలుగు | Epaper

Weather : हिमाचल में लैंडस्लाइड, 345 सड़कें बंद, अब तक 137 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : हिमाचल में लैंडस्लाइड, 345 सड़कें बंद, अब तक 137 की मौत

मौसम विभाग ने गुरुवार को आठ राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है।वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली, गोवा, तेलंगाना सहित 6 राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हैं।राज्य में 22 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से, अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 34 लापता हैं। इस दौरान 1382 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति भी नष्ट हो चुकी है।

उधर हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर नहरों में चार लाशें मिलीं। दिल्ली-NCR में बीते दिन लगातार बारिश से सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। नोएडा में 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में कोसी नदी (Kosi River) का जलस्तर बढ़ गया है। देर रात कोसी बराज के 26 गेट खोले गए और करीब 1.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

कोसी तटबंध के किनारे बसे गांवों में निगरानी बढ़ायी गयी

जल संसाधन विभाग के अनुसार, नेपाल (Nepal) में बारिश की रफ्तार फिलहाल कम होती नहीं दिख रही है, जिससे आने वाले समय में जलस्तर और भी बढ़ सकता है. स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गए हैं. कोसी तटबंध के किनारे बसे गांवों में निगरानी बढ़ा दी गयी है और संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क किया जा रहा है.

बराह क्षेत्र से पानी पहुंचा कोसी बराज तक

चीफ इंजीनियर वरुण कुमार ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह बराह जल अधिग्रहण क्षेत्र में जलस्तर तेजी से बढ़ा, जो दोपहर 12 बजे तक 01 लाख 42 हजार 250 क्यूसेक तक पहुंच गया. बराह से कोसी बराज तक पानी आने में लगभग छह घंटे का समय लगता है. इसी कारण बराह क्षेत्र में सुबह हुए जलस्तर वृद्धि का असर शाम को कोसी नदी में देखने को मिला.

वरुण कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद से बराह क्षेत्र में जलस्तर गिरने लगा है और अब जल का दबाव घटने की संभावना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेपाल में वर्षा नहीं हुई है, परंतु संभवतः पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हुई होगी, जिसका असर नदी के जलप्रवाह पर पड़ा है

बाढ़ किसे कहते हैं, कितने प्रकार के होते हैं?

बाढ़ के दो मुख्य प्रकार हैंअचानक आने वाली बाढ़ और व्यापक नदी बाढ़। अचानक आने वाली बाढ़ से आम तौर पर जान-माल का ज़्यादा नुकसान होता है, जबकि नदी बाढ़ से आम तौर पर संपत्ति का ज़्यादा नुकसान होता है।

बाढ़ की उत्पत्ति कैसे हुई?

बारिश के दौरान, कुछ पानी तालाबों या मिट्टी में जमा हो जाता है, कुछ घास और वनस्पतियों द्वारा सोख लिया जाता है, कुछ वाष्पित हो जाता है, और बाकी सतही अपवाह के रूप में ज़मीन पर बह जाता है। बाढ़ तब आती है जब तालाब, झीलें, नदी तल, मिट्टी और वनस्पतियाँ सारा पानी सोख नहीं पातीं।

Read more : UK : ब्रिटेन में पीएम मोदी के पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, लगे मोदी के नारे

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870