Weather : भारी बारिश से पटना में रेलवे ट्रैक डूबा, राजस्थान में रेड अलर्ट

Read Time:  1 min
भारी बारिश
भारी बारिश
FONT SIZE
GET APP

बिहार के पटना (Patna) रविवार पूरी रात हुई बारिश (Heavy Rain) हालत बिगड़ गए हैं। पटना जंक्शन पर रेल ट्रैक डूब गया है। स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भर गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर राजस्थान में एक्टिव है। इसके चलते मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan) के 14 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 8 जिलों झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर और अजमेर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

ओडिशा में भारी बारिश से नदियां उफान पर

ओडिशा में भारी बारिश के बाद सुवर्णरेखा, बैतरणी और जलाका नदियों के उफान पर आने के कारण बाढ़ आई है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर के प्रभावित इलाकों से 1000 से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश के बाकी राज्यों में से उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सोमवार 28 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

इधर, महाराष्ट्र में ठाणे के शाहपुर तालुका में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच एक मकान ढह गया। इसमें 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पटना की सड़कों पर भरा पानी

बिहार के पटना में बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया। मछुआ टोली क्षेत्र में मार्केट बंद है। सड़क और गलियों में पानी भर गया है।

हरियाणा में मानसून सक्रिय है और 2 दिन लगातार बारिश की संभावना है

हरियाणा में मानसून सक्रिय है और 2 दिन लगातार बारिश की संभावना है। आज 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व मेवात शामिल हैं। इस मानसून में अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (470.8 मिमी) में हुई है

बारिश के बारे में हिंदी में शॉर्ट नोट क्या है?

वर्षा एक प्रकार का संघ है । पृथ्वी की सतह से जल वाष्पित परत ऊपर है और ठंडा पानी समुद्र के रूप में पुनः धरती पर गिरता है। यह वर्षा कहते हैं।

Read more : UP : एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ बिहार का इनामी अपराधी डब्लू

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।