తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, 10 राज्यों में शीतलहर और मौसम अलर्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, 10 राज्यों में शीतलहर और मौसम अलर्ट

नई दिल्ली। देश के करीब 10 राज्य ऐसे हैं जहां शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जबकि कुछ राज्यों में घना कोहरा और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Meteorological department) ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की बात कही है। इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा अगले 24 घंटे के दौरान भी जारी रहेगा। 9-10 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड

कश्मीर घाटी (Kashmir Ghati) में ठंड लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि पहलगाम में यह माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में शीतलहर की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, 09-12 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है। सुबह के शुरुआती घंटों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा भी पड़ सकता है।

उत्तर भारत में तापमान में बड़ी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में भी शीतलहर में तेजी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में ठंड की स्थिति देखी गई। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर 5-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट और गुरदासपुर (पंजाब) में मापा गया।

इन राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा

अगले 24 घंटे में 9 से 12 दिसंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा दिखाई देगा। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी घना कोहरा पड़ सकता है। यूपी, बिहार, बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा पड़ने की संभावना है।

Read More :

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870