తెలుగు | Epaper

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला-मनाली (Shimla Mnali) में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है, जो अभी भी जारी है। वहीं कांगड़ा जिले में बारिश दर्ज की गई। शिमला में देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि चंबा में लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बरठीं, हमीरपुर (Hamirpur) बिलासपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा (Kangda) में शीतलहर का असर देखने को मिला। प्रदेश के 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

तेज आंधी और भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लाहुल-स्पीति, चंबा और कुल्लू जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी की संभावना

शुक्रवार को शिमला शहर के साथ-साथ मनाली, कुफरी, नारकंडा और सोलंग वैली में भी हिमपात होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को प्रदेश में दिनभर तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते शिमला और कांगड़ा सहित कई इलाकों में बादल छा गए।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी, रात में बढ़ी ठंड

प्रदेश में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। सबसे अधिक वृद्धि जुब्बड़हट्टी में 3.7 डिग्री, नेरी में 2.9, ताबो में 2.7 और हमीरपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

26-27 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जनवरी को प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश की संभावना है, जबकि 24 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर्यटन नगरी मनाली और लाहुल-स्पीति में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन रात करीब आठ बजे मौसम बदला और देर रात ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

पर्यटकों ने लिया बर्फबारी का आनंद

बर्फबारी के बाद पर्यटक फोर-बाई-फोर वाहनों से शिंकुला जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचे और दिनभर बर्फ में मौसम का लुत्फ उठाया। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में भी रौनक लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More :

तेज बारिश और ओलों की चेतावनी

तेज बारिश और ओलों की चेतावनी

राजस्थान में आज से बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

राजस्थान में आज से बारिश-ओले गिरने की चेतावनी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870