Weather : राजस्थान में बदला मौसम, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

Read Time:  1 min
राजस्थान
राजस्थान
FONT SIZE
GET APP

राजस्थान में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आज भी 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में भी इस सिस्टम का असर रहेगा। सोमवार (30 मार्च) को इस सिस्टम का सबसे अधिक प्रभाव रहा।

कोटा, नागौर, डीडवाना-कुचामन में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। (Season) मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

कोटा में 20MM से ज्यादा बरसात

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में हवा के साथ तेज बरसात हुई। दिन में सबसे ज्यादा बारिश कोटा में 20MM रिकॉर्ड हुई। वहीं, अलवर के कोटकासिम में 5MM और टपूकड़ा में (3MM) बारिश रिकॉर्ड हुई।

वहीं, नागौर, डीडवाना-कुचामन जिलों में देर रात हुई बरसात और ओले गिरने से कटने के लिए तैयार फसल खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नागौर के धनारी कलां, ढेहरू, डेगाना के सांजू, चुई ओले गिरे हैं।

वहीं, डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना क्षेत्र में मनाना, गच्छीपुरा क्षेत्रों में ओले-बारिश से नुकसान हुआ है।

अन्य पढ़े: Rajasthan Weather Update : तेज बारिश और ओलों की चेतावनी

पारा 6 डिग्री तक गिरा, गर्मी से राहत

आंधी-बारिश होने से मौसम में जो बदलाव हुआ, उससे गर्मी कम हो गई। सीकर, चूरू, पिलानी, जयपुर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा समेत कई शहरों में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 2 से 6 डिग्री तक गिर गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अप्रैल की बारिश के साथ होगी शुरुआत

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार (31 मार्च) को सीकर, झुंझुनूं सहित 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान में एक्टिव वेदर सिस्टम का असर अप्रैल में भी रहेगा। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। हालांकि, दो-तीन दिन में इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।