जयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश, बढ़ी ठंडक
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई।
कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई (Rajasthan) जिलों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।
राजस्थान में 5 दिन बाद फिर से मौसम बदल गया है। जयपुर सहित आसपास के एरिया घन बादल छाए हुए हैं। शहर व आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बरसात हो रही है।
हवा में भी हल्की ठंडक है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार जयपुर के साथ कोटा, (Udaipur) उदयपुर सहित कई जिलों में बदले मौसम का असर रहेगा। इन इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार कम पश्चिमी विक्षोभ आने और बारिश नहीं होने से राजस्थान में इस बार समय से पहले गर्मी आ सकती है।
आशंका है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है। इस दौरान कुछ शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है।
जयपुर में हवा में ठंडक, रिमझिम बरसात
सोमवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। हल्की ठंडी हवा के कारण सर्दी भी महसूस हो रही है। सुबह करीब 7 बजे से शहर के मालवीय नगर, सीकर रोड सहित कई एरिया में रुक-रुककर बरसात भी हो रही है।
जयपुर जिले के चौमं में करीब 15 मिनट तक तेज बरसात हुई। करीब 5 दिन पहले भी जयपुर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे। इस कारण तापमान में अचानक गिरावट आ गई थी।
33 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान
पिछले 24 घंटे में आसमान साफ रहा और धूप रही। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने से अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 29 डिग्री से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।
जबकि कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में रविवार दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से धूप थोड़ी कमजोर रही। रविवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।
सामान्य से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान
रविवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1, पिलानी में 5.8, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर में 3.8, फलोदी, चूरू, सीकर में 3.4, चित्तौड़गढ़, जोधपुर में 2.8, जयपुर में 2 और अन्य शहरों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।
अन्य पढ़े: Rain : मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी
अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। होली पर तेज गर्मी रह सकती है।
जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे आसपास दर्ज हो सकता है। वहीं, 23-24 फरवरी को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।
अन्य पढ़े: