తెలుగు | Epaper

Pahalgam : पहलगाम में पर्यटकों को बचाने के लिए भिड़ गया सैयद हुसैन, आतंकियों ने भुन डाला

digital@vaartha.com
[email protected]

पहलगाम : आतंकी हमले में देशभर में गुस्सा

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक कई सारी दर्दनाक कहानियां सामने आई। बताया गया कि आर्मी/पुलिस की यूनिफॉर्म पहने 5 आतंकी घास के मैदान में घुसे और गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने धर्म पूछकर पुरुषों को ही निशाना बनाया। घायल एक महिला की माने तो उनके पति को इसलिए मारा गया क्योंकि वे मुसलमान नहीं थे।

पहलगाम : …जाओ मोदी को बता दो

हमले में मारे गए कर्नाटक के मंजूनाथ की पत्नी ने बताया कि जब उन्होंने आतंकियों से बोला कि मुझे भी मार दो, तब आतंकी बोला कि तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। यह पर्यटकों पर 25 साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

जान गंवाने वाले में एक मुसलमान भी शामिल

कलमा पढ़ने के लिए बोला गया, नाम और धर्म पूछा गया फिर आतंकियों द्वारा गोली मारे जाने की पहलगाम से कई घटनाओं को आप अब तक जान चुके होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पहलगाम के बैसरन इलाके में पर्यटकों पर हुए हमले में जान गंवाने वाले में एक मुसलमान भी शामिल है।

घुड़सवार सैयद हुसैन शाह की चली गई जान

पहलगाम में हुए अटैक में स्थानीय घुड़सवार सैयद हुसैन शाह की जान चली गई। वे पर्यटकों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। सैयद हुसैन शाह, जो पर्यटकों के साथ घोड़े पर सवार थे। उन्होंने कथित तौर पर हमलावरों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने हमलावरों से विनती करते हुए कहा कि पर्यटक निर्दोष हैं। कश्मीरियों के मेहमान हैं, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो।

फूट-फूट कर रो पड़ीं मां

सैयद आदिल हुसैन शाह एक घुड़सवार थे और अपने परिवार के लिए अकेले कमाने वाले थे। वह उन 26 लोगों में शामिल थे जिन्होंने घातक पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। मीडिया से बात करते हुए अपने बेटे की मौत के बारे में बताते हुए उनकी मां फूट-फूट कर रो पड़ीं। सैयद आदिल हुसैन शाह की मां ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।

रोते हुए मां बोली, उसके बिना हम क्या करेंगे?

अपने बेटे की मौत पर शोक जताते हुए सैयद आदिल हुसैन शाह की मां ने कहा कि वह रोती हुई आवाज और आंखों में आंसू लिए हुए कहती हैं। वह हमारा एकमात्र सहारा था। वह घुड़सवारी करता था और परिवार के लिए पैसे कमाता था। अब हमारे लिए कोई और नहीं है जो हमें सहारा दे सके। हमें नहीं पता कि उसके बिना हम क्या करेंगे।

यह भी पढ़ें : Big News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीतारमण ने अमेरिका दौरा किया छोटा

यह भी पढ़ें : Pahalgam : पूरे देश के सामने हम शर्मिंदा हैं : महबूबा मुफ्ती

बाड़मेर मठ में संत की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बाड़मेर मठ में संत की मौत, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर में युवक की आत्महत्या, चार बहनों का इकलौता भाई

इंदौर में युवक की आत्महत्या, चार बहनों का इकलौता भाई

ओए इंदौरी ने सड़क पर किया खतरनाक बाइक स्टंट

ओए इंदौरी ने सड़क पर किया खतरनाक बाइक स्टंट

गैस संकट, सिलेंडर 4000 रुपये तक ब्लैक में

गैस संकट, सिलेंडर 4000 रुपये तक ब्लैक में

एपी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश

एपी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, हैदराबाद में आज का रेट

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, हैदराबाद में आज का रेट

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870