తెలుగు | Epaper

इंटरव्यू Interview में सवाल का इस तरह देंगे जवाब तो नौकरी पक्की

digital@vaartha.com
[email protected]
इंटरव्यू Interview में सवाल का इस तरह देंगे जवाब तो नौकरी पक्की

स्पष्ट और संक्षिप्त कहानी पर केंद्रित करें ध्यान

जब भी हम किसी इंटरव्यू के लिए जाते हैं, तो सबसे पहले यही सवाल किया जाता है कि आप अपने बारे में कुछ बताएं। हालांकि इस सवाल के जवाब में आपको एक तरह से अपने रिज्यूमे को समझना होता है। भले ही यह सवाल आसान लगता है, लेकिन सिर्फ इस सवाल के जवाब से ही आप अपनी नौकरी पक्की कर सकते हैं। आप इस सवाल के जवाब में एक स्पष्ट और संक्षिप्त कहानी पर ध्यान केंद्रित करें। जिससे कि आपकी योग्यता प्रबंधकों के सामने साबित हो सके। वहीं रिक्रूटर का ध्यान बनाए रखने के लिए आपको 2 मिनट के कम समय में उत्तर बताना जरूरी है।

अनुभव करें हाइलाइट

अगर आपका इंटरव्यू है तो आप काम का अनुभव बताने की बजाय नई भूमिका के अनुरूप अपने जवाब तैयार करें। आप जिस पद के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, उस पद से संबंधित अपनी पिछली उपलब्धियों, क्षमताओं और कौशल के बारे में बात करें। आप मेल खाती नौकरी के बारे में बताकर प्रबंधकों का ध्यान अपनी तरफ कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके पास इस पद के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव है।

बदलाव की वजह स्पष्ट करें

अगर आप भी बार-बार नौकरी बदलते रहते हैं। तो ऐसा करने के पीछे के कारणों को पूरे आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट करें। वहीं अगर आपको पिछली नौकरी से इसलिए निकाला गया, क्योंकि आप अपना प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, तो इसको भी सकारात्मक पक्ष के तौर पर पेश करें।

अपनी विशेषताएं बताएं

आप इंटरव्यू में उन कारणों को भी बताना चाहिए, जिन विशेषताओं के आधार पर आपको पिछली नौकरी मिली थी। ऐसा करने से प्रबंधक को आपके पेशेवर प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी होगी। वहीं अगर आप अपने कॅरियर में बदलाव किया है, तो उनके बारे में भी बताएं कि यह किस तरह से आपके लिए रणनीतिक कदम साबित हुआ है।

अपना अनुभव व दृष्टिकोण साझा करें

अगर आप किसी अच्छी संस्था में काम करना चाहते हैं, तो खुद को अन्य उम्मीदवार की तुलना में बेहतर तरीके से पेश करें। आप इंटरव्यू के दौरान प्रबंधन के सामने अपने एक्सपीरियंस, कौशल और दृष्टिकोणों को साझा करें। वहीं आपके द्वारा अपनाई जाने वाली नई भूमिका में भी योगदान दे सकते हैं। आप अपने मूल्यों और रचनात्मकता के बारे में भी दिखा सकते हैं। जैसे अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र से अब मार्केटिंग में अपना कॅरियर बनाना चाह रहे हैं, तो इंटरव्यू के दौरान उन एक्सपीरियंस और कौशल के बारे में बात करें, जो मार्केटिंग फील्ड में बेहतर परिणाम ला सकें।

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870