West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Read Time:  1 min
सचिव नंदिनी
सचिव नंदिनी
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती (Chief Secretary Nandini Chakraborty) को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्यंत नरियाला (Dushyant Nariyala) को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य के गृह सचिव पद पर भी बदलाव किया गया है। आयोग ने जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव बनाया है।

चुनाव आयोग ने तुरंत लागू करने को कहा आदेश

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि नए नियुक्त अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट सोमवार तक आयोग को भेजी जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

चुनाव की घोषणा के बाद बढ़ी प्रशासनिक सख्ती

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल सहित तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की थी। इसके बाद से ही आयोग चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहा है। इसी समीक्षा प्रक्रिया के तहत आयोग ने यह प्रशासनिक बदलाव करने का फैसला लिया है ताकि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

दो चरणों में होगा पश्चिम बंगाल में मतदान

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि पूरे चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।