Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Read Time:  1 min
अनंत सिंह
अनंत सिंह
FONT SIZE
GET APP

बिहार की राजनीति में ‘बाहुबली’ और ‘छोटे सरकार’ के नाम से पहचाने जाने वाले (Anant Singh) ने सक्रिय चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान करने विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी राजनीतिक विरासत अब उनके बच्चे संभालेंगे

मतदान के लिए जेल से विधानसभा पहुंचे

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए Anant Singh को कड़ी पुलिस सुरक्षा (Police Custody) के बीच जेल से बिहार विधानसभा लाया गया था। मतदान के बाद उन्हें फिर से बेऊर जेल वापस ले जाया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब वे सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बनाएंगे और आगे परिवार की नई पीढ़ी राजनीति में कदम रखेगी।

अब बेटे संभालेंगे राजनीतिक जिम्मेदारी

अनंत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में उनके बच्चे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बड़े बेटे अब चुनावी राजनीति में उतरेंगे और जनता के बीच काम करेंगे।

राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी Anant Singh ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए (NDA) पूरी तरह मजबूत स्थिति में है और गठबंधन के सभी पांचों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। उनका कहना था कि मौजूदा राजनीतिक समीकरण एनडीए के पक्ष में हैं और नतीजे भी उसी दिशा में जाएंगे।

निशांत कुमार को लेकर दिया बयान

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला बड़े नेता ही करेंगे।

जेल में रहते हुए भी जीता था चुनाव

पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में Anant Singh ने मोकामा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी को 28,206 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में उन्हें 91,416 वोट मिले थे, जबकि वीणा देवी को 63,210 वोट मिले थे। खास बात यह रही कि उस समय भी वे जेल में रहते हुए चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

दुलार चंद यादव हत्याकांड में हैं जेल में बंद

फिलहाल Anant Singh दुलार चंद यादव हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं। आरोप है कि जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में उनका नाम सामने आया था।
1 नवंबर 2025 को विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें बेऊर जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।