తెలుగు | Epaper

Delhi : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी घर में लगेंगी ये चीजें

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Delhi : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी घर में लगेंगी ये चीजें

23 पंखे-14 AC और 5 TV

  • दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के सरकारी बंगले में रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर निकाला है. ये रेनोवेशन बंगले में इलेक्ट्रिकल चीजों से जुड़ा हुआ है जिसमें AC, TV और CCTV कैमरे लगाने समेत कई चीजें शामिल हैं
  • Delhi मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पिछले महीने ही 2 बंगले आवंटित किए गए थे. इसमें बंगला नंबर 1 में वो खुद रहेंगी जबकि बंगला नंबर 2 का उपयोग कैंप ऑफिस के तौर पर किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी फिलहाल बंगला नंबर 1 के लिए टेंडर जारी किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री रहेंगी।

2 लाख रुपये के रिमोट कंट्रोल्ड फैन

बंगले में रेनोवेशन का काम जारी है. जारी टेंडर के मुताबिक, सीएम के बंगले में 9.3 लाख रुपये में 5 टीवी लगाने की बात कही गई है, जबकि 7.7 लाख रुपये में 14 एसी लगाए जाएंगे. इसके अलावा 14 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिसकी कीमत 5.74 लाख रुपये रखी गई है. इसके अलावा 2 लाख का UPS सिस्टम भी लगाया जाएगा।

टेंडर के मुताबिक, करीब 2 लाख रुपये यानी 1.8 लाख रुपये के रिमोट कंट्रोल वाले 23 सीलिंग फैन भी लगाए जाने हैं. इसके अलावा 85 हजार का एक OTG (Oven Toast Grill) और 77 हजार रुपये का एक ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन भी लगने हैं. साथ ही 60 हजार का एक डिशवॉशर भी लगाया जाना है।

4 जुलाई को खुलेगा टेंडर, 60 दिन में होगा काम

रेखा गुप्ता के लिए आवंटित बंगला नंबर एक में 63 हजार का गैस चूल्हा, 32 हजार रुपये का माइक्रोवेव और 91 हजार रुपये में 6 गीजर भी लगाया जाना है. इसी टेंडर के अनुसार, रोशनी के लिए बंगले में 115 लैंप, वॉल लाइटर, हैंगिंग लाइट और तीन बड़े झूमर भी लगाए जाएंगे और जिसकी लागत 6,03,939 रुपये है।

यह टेंडर 2 दिन बाद 4 जुलाई को खुलेगा और 60 दिनों के अंदर यह काम पूरा किया जाएगा. सीएम रेखा गुप्ता अभी शालीमार बाग स्थित अपने घर में रहती हैं।

CM रेखा का बंगला टाइप 7

इससे पहले दिल्ली में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने साफ कर दिया था कि 6 फ्लैग स्टाफ बंगला जहां अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री रहा करते थे उसमें बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं रहेगा. सीएम रेखा को मुख्यमंत्री पद संभालने के 100 दिन बाद बंगला आवंटित किया गया और वो टाइप 7 है।

सीएम रेखा गुप्ता का नया आवास राजधानी दिल्ली के उत्तरी दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित राज निवास मार्ग पर प्लॉट नंबर 8 होगा. यहां पर 4 बंगले बने हुए हैं. सीएम रेखा को नंबर एक और नंबर दो बंगला दिया जाएगा. बंगला नंबर एक में वह खुद रहेंगी जबकि दूसरे बंगले को कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. पहले बंगला नंबर 1 का इस्तेमाल उपराज्यपाल के सचिवालय के रूप में किया जा रहा था।

Read Also: New Delhi : प्राकृतिक आपदाओं के लिए मोबाइल अलर्ट प्रणाली का परीक्षण

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870