తెలుగు | Epaper

National : मानसून सत्र चलाने में स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद में अपना सहयोग दें

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : मानसून सत्र चलाने में स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद में अपना सहयोग दें

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र (Mosoon Session) आज से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी संसद को संबोधित करेंगे। यह मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। यह सत्र 32 दिन चलेगा इसमें 21 बैठकें होंगी। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha speaker Om Birla) ने सभी दलों से खास अपील की है। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने और रचनात्मक चर्चा में सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा का पांचवां सत्र शुरु हो रहा है।

लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में जनाकांक्षाओं की अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय हितों के संरक्षण के लिए हम सभी प्रतिनिधियों की सामूहिक भूमिका अत्यंत अहम है। लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र से पहले सभी दलों के नेताओं एवं सदस्यों से आग्रह है कि वे सदन के सुचारू संचालन, रचनात्मक विमर्श और स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद में अपना सहयोग दें, ताकि हम समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति के लिए ठोस कदम उठा सकें।

संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे

उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकतंत्र की गरिमा (Dignity of democracy) संसद की प्रतिष्ठा और जनहित की प्राथमिकता जैसे मूल्यों को समर्पित यह मानसून सत्र सार्थक और सफल होगा और हम सब मिलकर लोकतांत्रिक चेतना, विविधता में एकता और संवैधानिक मूल्यों को और ज्यादा सशक्त करने की दिशा में सार्थक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को सत्र फिर से शुरू होगा। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग कर रहा है। सबसे अहम मुद्दा ऑपरेशन सिंदूर है, जिस पर बहस होनी है। यह बहस पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हो रही है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। विपक्ष ने पीएम मोदी से इस मुद्दे पर बयान देने की मांग की है और साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच शांति मध्यस्थता के बार-बार किए गए दावों पर जवाब मांगा है। सत्र के दौरान बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

संसद सत्र की शुरूआत से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई थी

विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और समय को लेकर चिंता जताते हुए सरकार पर आगामी राज्य चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस सत्र के दौरान सरकार कई अहम विधेयक पेश करने की भी तैयारी में है। इनमें जीएसटी सुधार, टैक्सेशन कानून, सार्वजनिक विश्वास नियमन, खेल प्रशासन, बंदरगाह और खनिज और भू-विरासत स्थलों के संरक्षण से संबंधित प्रस्तावित कानून शामिल हैं। लोकसभा में नए आयकर विधेयक, 2025 पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा संसद में एक न्यायाधीश को हटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। संसद सत्र की शुरूआत से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई थी।

इस बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि हम ऑपरेशन सिंदूर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। ये राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे हैं। सरकार इनसे पीछे नहीं हट रही और ना कभी हटेगी, बल्कि नियमों और परंपराओं के दायरे में चर्चा के लिए हमेशा खुली है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार के लिए नियम और परंपराएं बहुत अहम है

संसद का विशेष सत्र क्या है?

भारतीय संसद का विशेष सत्र वह अवधि होती है जब सांसद अपने सामान्य सत्रों के अलावा विधायी कार्य करने के लिए एकत्रित होते हैं। भारत में विधायिका के कार्यक्रमों का कैलेंडर तय नहीं है।


संसद का संयुक्त सत्र कब आयोजित होता है?

उत्तर: संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम 6 महीने का अंतराल हो सकता है। उत्तर: यदि दोनों सदनों के बीच गतिरोध हो, या किसी विधेयक पर किसी एक सदन की सहमति के बिना छह महीने बीत गए हों, तो राष्ट्रपति इसे समाप्त करने के लिए संसद की संयुक्त बैठक बुला सकते हैं।

Read more : UP : अलीगढ़ में धर्मांतरण का नेटवर्क: 17 किशोरियों समेत 97 महिलाएं लापता

Hindi News: BMW वाली महिला चालक को हो सकता है इतने साल की सजा

Hindi News: BMW वाली महिला चालक को हो सकता है इतने साल की सजा

Latest News Purnia : पीएम मोदी को पहनाई गई खास मखाना माला

Latest News Purnia : पीएम मोदी को पहनाई गई खास मखाना माला

Hindi News: आदिवासी समाज की बेटी अंतिमा गोंड ने दिलाया UP को गौरव, कृषि विज्ञान में पाया गोल्ड मेडल

Hindi News: आदिवासी समाज की बेटी अंतिमा गोंड ने दिलाया UP को गौरव, कृषि विज्ञान में पाया गोल्ड मेडल

Latest News Mirzapur :  स्वास्थ्य जांच हुई तो लड़की में मिले लड़कों के गुण

Latest News Mirzapur :  स्वास्थ्य जांच हुई तो लड़की में मिले लड़कों के गुण

Latest Hindi News : 40 देशों की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास, चांगी पहुँचा भारत का निस्तार पोत

Latest Hindi News : 40 देशों की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास, चांगी पहुँचा भारत का निस्तार पोत

Latest Hindi News : कश्मीर हाईवे पर 5000 ट्रक जाम, व्यापारियों में नुकसान की चिंता

Latest Hindi News : कश्मीर हाईवे पर 5000 ट्रक जाम, व्यापारियों में नुकसान की चिंता

Hindi News: हिमाचल के मंडी में बारिश का कहर, 3 की मौत और 2 लापता

Hindi News: हिमाचल के मंडी में बारिश का कहर, 3 की मौत और 2 लापता

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट का वक्फ संशोधन अधिनियम पर फैसला, दोनों पक्ष संतुष्ट

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट का वक्फ संशोधन अधिनियम पर फैसला, दोनों पक्ष संतुष्ट

Hindi News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार को बड़ा तोहफ़ा

Hindi News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार को बड़ा तोहफ़ा

Hindi News: सुप्रीम कोर्ट का फैसला और वक्फ कानून ; सुबह की खुशी क्यों शाम तक मायूसी में बदल गई

Hindi News: सुप्रीम कोर्ट का फैसला और वक्फ कानून ; सुबह की खुशी क्यों शाम तक मायूसी में बदल गई

Latest Hindi News : केंद्रीय मंत्री शिवराज ने साझा किया मोदी स्टोरी पेज

Latest Hindi News : केंद्रीय मंत्री शिवराज ने साझा किया मोदी स्टोरी पेज

Latest News MP : बाघ के डर से पेड़ पर चढ़ा युवक

Latest News MP : बाघ के डर से पेड़ पर चढ़ा युवक

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870