LPG cylinder theft : LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

Read Time:  1 min
LPG cylinder theft
LPG cylinder theft
FONT SIZE
GET APP

LPG cylinder theft : तेल और गैस संकट की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। LPG सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी हो गया है।

18 लाख रुपये के सिलेंडर गायब

पुलिस के अनुसार ट्रक में कुल 524 घरेलू LPG सिलेंडर थे, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में हुई।

खाली ट्रक मिला

पुलिस ने जांच शुरू की तो ट्रक आखिरकार पारीचा इलाके के पास हाईवे किनारे खाली मिला। हालांकि उसमें एक भी सिलेंडर नहीं था।

अन्य पढ़े:  सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

GPS सिस्टम भी तोड़ा

यह ट्रक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (LPG cylinder theft) लिमिटेड (BPCL) प्लांट से जुड़ा हुआ था। होली के कारण ड्राइवर ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा करके घर चला गया था।

इसी दौरान बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। ट्रक में लगा GPS सिस्टम भी तोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस सिलेंडरों की तलाश के लिए विशेष टीमों के साथ जांच कर रही है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।