తెలుగు | Epaper

Bihar : बिहार में उफान मार रही गंगा और कोसी, स्थिति गंभीर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : बिहार में उफान मार रही गंगा और कोसी, स्थिति गंभीर

बिहार में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) से गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में बाढ़ में डूब जाने से एक किशोर की जान चली गई। 

पानी के फैलने से सड़क आवागमन प्रभावित

सूत्रों ने बताया कि सन्हौला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के फैलने से सड़क आवागमन प्रभावित हो गया है। इस प्रखंड के कुशाहा गांव के बाढ़ (Flood) के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय मो. शमीम के रुप में हुई है और वह कुशाहा गांव का रहने वाला था। बाद में स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है।

इस बीच इस क्षेत्र के एक भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद यहां बताया कि जिले के अधिकांश प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक होने लगी है। वहीं भीषण कटाव से बड़ी संख्या में लोग अन्यत्र पलायन हो रहे हैं। 

करीब आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

लगातार हो रही बारिश से इस इलाके में गंगा और कोसी में पानी का उफान बढ़ रहा है जिसके चलते जिले के इस्माइलपुर, गोपालपुर सबौर, बिहपुर, नाथनगर, गोराडीह, कहलगांव, रंगरा आदि प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार, देर रात को गोराडीह प्रखंड (Goradih Block) में कोलुआ नदी के बढ़ते जलस्तर के दबाब से अचानक एक सुरक्षात्मक बांध टुट गया है, जिससे बाढ़ का पानी करीब आधा दर्जन गांवों में घुस गया है।

सूत्रों ने बताया कि इसी तरह इस्माइलपुर प्रखंड के बिन्द टोला के समीप गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से तटबंध के विभिन्न स्परो पर पानी का दबाब बढ़ गया है। बाढ़ की रोकथाम में लिए जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और स्थानीय अधिकारी मौके पर निरोधात्मक कार्य में लगे हैं। 

बिहार में सबसे भयंकर बाढ़ कब आई थी?

वर्ष 1978, 1987, 1998, 2004 और 2007 में बिहार में बाढ़ की उच्च तीव्रता देखी गई 2004 की बाढ़ बाढ़ की समस्या की गंभीरता को दर्शाती है, जब बागमती, कमला और अधवारा नदियों के समूहों की बाढ़ से 23490 वर्ग किलोमीटर का विशाल क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था, जिससे लगभग 800 लोगों की जान चली गई थी, वह भी तब जब मुख्य नाला गंगा का .

बिहार में कितने जिले बाढ़ से प्रभावित हैं?

इस प्रकार, 73.63% भूगोल उत्तर बिहार का भौगोलिक क्षेत्र बाढ़-प्रवण माना जाता है। 38 जिलों में से 28 जिले बाढ़ से प्रभावित होते हैं (जिनमें से 15 जिले सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं), जिससे संपत्ति, जान-माल, कृषि भूमि और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान होता है।

Read more : Umar Ansari : मुख्तार अंसारी का बेटा उमर गिरफ्तार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

चलती एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा

चलती एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870