తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत

अलीगढ़। मंगलवार सुबह अलीगढ़-कानपुर हाईवे (Aligarh-Kanpur Highway) पर गोपी ओवरब्रिज (Gopi Overbridge) के पास हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। एक कार अचानक डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया।

हादसे में पांच की मौत, एक घायल

कार में सवार चार लोग और कैंटर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की वजह और देरी से पहुंची दमकल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और गलत दिशा से डिवाइडर (Dividor) पार कर कैंटर से टकराई। हादसा सुबह करीब 5:45 बजे अकराबाद क्षेत्र में हुआ। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंचीं, जिससे आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अमृत जैन सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की वजह चालक को नींद आना या वाहन का असंतुलित होना माना जा रहा है।

Read More :

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870