हैदराबाद। साइबराबाद पुलिस (Cyberabad Police) आयुक्त अविनाश मोहंती ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए बैंको में केंद्रीकृत साइबर सेल होना जरूरी है। यह बातें साइबराबाद सीपी कार्यालय ऑडिटोरियम में अपने क्षेत्राधिकार के सभी बैंकों ( Banks) के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक में कहीं ।
साइबर धोखाधड़ी एक गंभीर चुनौती : पुलिस आयुक्त
बैठक का उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली और पुलिस के बीच सहयोग को मजबूत करना, साइबर अपराध से जुड़े मामलों में देरी को दूर करना और शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करना था। साइबराबाद पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने कहा कि क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी एक गंभीर चुनौती बन चुकी है, जहां नागरिक फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन स्कैम, प्री-लॉन्च ऑफ़र और डिजिटल फ्रॉड के कारण बड़ी धनराशि खो रहे हैं।
जीवन भर की जमा-पूंजी गंवा चुके हैं कई पीड़ित : अविनाश मोहंती
उन्होंने बताया कि कई पीड़ित अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी गंवा चुके हैं, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट में पहुंच गए हैं। मोहन्टी ने बैंकों विशेषकर एसबीआई से केंद्रीकृत साइबर सेल स्थापित करने का आग्रह किया ताकि शिकायतों पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई हो सके। उन्होंने लोगों से भी किसी भी ऑफ़र को सत्यापित करने और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की अपील की।

कई बार बैंक मामलों की जांच के लिए जरूरी विवरण समय पर उपलब्ध नहीं
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कई बार बैंक मामलों की जांच के लिए जरूरी अकाउंट स्टेटमेंट, KYC दस्तावेज, और अन्य विवरण देने में देरी करते हैं। फ्रीज़ इंस्ट्रक्शन के क्रियान्वयन, उसकी पुष्टि, और डी-फ्रीज़ अनुरोधों के निपटारे में भी असामान्य देरी पर चिंता जताई गई। बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि खाते के फ्रीज़ होने के बाद किसी भी स्थिति में डेबिट ट्रांज़ैक्शन नहीं होना चाहिए और किसी भी प्रयास की तुरंत सूचना दी जानी चाहिए।
बैंकों से एक्सल फ़ॉर्मेट में विस्तृत अकाउंट स्टेटमेंट उपलब्ध कराने का अनुरोध
साइबराबाद पुलिस ने बैंकों से Excel फ़ॉर्मेट में विस्तृत अकाउंट स्टेटमेंट उपलब्ध कराने, लाभार्थी नामों को बैंक रिकॉर्ड से मिलान करने, और कई फ्रीज़ आदेशों के मामलों में समन्वय मजबूत करने को कहा। संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तुरंत साझा करने और म्यूल अकाउंट रोकने के लिए KYC प्रक्रियाओं को कड़ा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :