Chhattisgarh : पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’

Read Time:  1 min
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
FONT SIZE
GET APP

शराब को लेकर झगड़ा बना कारण

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। उसके बाद शव को पानी के टंकी में डाल दिया। 2 मार्च की रात मर्डर करने के बाद आरोपी घर पर बना बिरयानी खाया और कंबल ओढ़कर सो गया।

पड़ोसियों को भनक लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकलवाया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कहा कि, गुस्से में ‘बाय मिस्टेक’ हो गया। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, पिता ने शराब पीने का विरोध किया था। गुस्से में आकर बेटे ने वारदात की।

शराब पीने का विरोध करने पर भड़का था

छत्तीसगढ़ : जानकारी के मुताबिक, बहेरापारा निवासी पारस केरकेट्टा (50) अलग मकान में रहता था। उसके घर के पास ही किराए के मकान में उसका छोटा बेटा प्रभात केरकेट्टा (Prabhat Kerketta) उर्फ लेदा (25) रहता था। सोमवार (2 मार्च) रात प्रभात केरकेट्टा पिता के घर गया था।

करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पिता (Paras Kerketta) पारस केरकेट्टा ने उसे डांटते हुए नाराजगी जताई। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। भड़के प्रभात ने घर में रखी टांगी निकाल ली और पिता के सिर पर कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पारस की मौके पर ही मौत हो गई।

शव टंकी में डाला, बिरयानी खाकर सो गया

छत्तीसगढ़

टंकी से बाहर निकाला गया शव, घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम

पिता की मौत के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में डाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वो पास की एक दुकान पर गया। बिरयानी खाया और वापस घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया।

अन्य पढ़े: Hyderabad : युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने विवाद होते देखा था। इसलिए पारस केरकेट्टा की हत्या की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रभात केरकेट्टा को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस से कहा कि यह घटना गुस्से में “बाय मिस्टेक” हो गया।

पुलिस ने निकलवाया शव

छत्तीसगढ़ के घटना के अगले दिन मंगलवार (3 मार्च) सुबह मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने पुलिस बल के साथ मिलकर शव को पानी टंकी से बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पारस केरेकेट्टा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

इस मामले में थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि, शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।