తెలుగు | Epaper

News Hindi : केंद्रीय मंत्री ने रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : केंद्रीय मंत्री ने रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया

हैदराबाद । केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने काज़ीपेट स्थित रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता बिजय कुमार रथ, सिकंदराबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आर. गोपालकृष्णन, आरवीएनएल (RVNL) के मुख्य परियोजना प्रबंधक पी.वी. साई प्रसाद, दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया

केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यूनिट की आधारशिला रखी थी और वर्तमान में कार्य तेज गति से प्रगति पर हैं

उन्होंने जानकारी दी कि रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल ) इस परियोजना को 521 करोड़ रुपये की लागत से कार्यान्वित कर रहा है। यूनिट में मुख्य शॉप, टेस्ट शॉप, पेंट शॉप, स्टोर वार्ड, प्रशासनिक भवन, रेस्ट हाउस, कैंटीन, सुरक्षा भवन, शौचालय ब्लॉक, बाउंड्री वॉल, आरयूबी, इंटरनल रेलवे ट्रैक, सड़कें, विद्युत सबस्टेशन आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही 1 मेगावाट रूफटॉप सोलर प्लांट, प्राकृतिक प्रकाश एवं वेंटिलेशन, एलईडी लाइटिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वेस्ट वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट तथा वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था की जा रही है।

16 कोच वाली मेमू रेकों का निर्माण प्रस्तावित

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि 75% कार्य पूर्ण हो चुके हैं और परियोजना अगले वर्ष तक पूरी कर ली जाएगी। यहां 16 कोच वाली मेमू रेकों का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह यूनिट आधुनिक तकनीक से लैस होगी और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेलंगाना में रेलवे अवसंरचना अभूतपूर्व रूप से विकसित हो रही है, चाहे वह वंदे भारत ट्रेनें हों, विद्युतीकरण, नई ट्रेनें, अमृत स्टेशन या कवच तकनीक।

जी किशन रेड्डी कौन हैं?

G. Kishan Reddy भारत के एक वरिष्ठ राजनेता हैं।

वे सांसद हैं (लोकसभा, सीट: Secunderabad, तेलंगाना)।

11 जून 2024 से वे भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री – कोयला और खान (Coal & Mines) के पद पर कार्यरत हैं।

इससे पहले उन्होंने गृह मंत्रालय (Minister of State, Home Affairs), और पर्यटन, संस्कृति व उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालयों के रूप में विभिन्न केंद्रीय पदों पर काम किया है।

उनकी पृष्ठभूमि: उन्होंने Diploma in Tool Engineering किया है, और पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता व कृषि से जुड़े हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

तेलंगाना में गर्मी से राहत, 15 मार्च से बारिश

तेलंगाना में गर्मी से राहत, 15 मार्च से बारिश

हैदराबाद में आग हादसा, तीन लोग गंभीर घायल

हैदराबाद में आग हादसा, तीन लोग गंभीर घायल

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870