తెలుగు | Epaper

Latest News : नीरजा आंबेकर का तीन साल बाद उजागर हुआ हत्या का सच

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : नीरजा आंबेकर का तीन साल बाद उजागर हुआ हत्या का सच

तीन साल बाद उजागर हुआ हत्या का सच

कांग्रेस नेता नीरजा आंबेकर की हत्या का रहस्य तीन साल बाद सामने आया। इस मामले ने राजनीति और समाज में हलचल मचा दी है।

पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

हत्या में शामिल पाए गए नजदीकी लोग- पुलिस ने जांच के बाद (Neerja Ambekar) नीरजा आंबेकर के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है

महाराष्ट्र के बदलापुर (Badlapur) में तीन साल पहले हुई कांग्रेस की महिला पदाधिकारी नीरजा आंबेकर की कथित ‘प्राकृतिक मौत’ का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिसे अब तक सामान्य मौत माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या थी, जिसे नीरजा के पति रूपेश आंबेकर ने ही अंजाम दिया था।

यह सनसनीखेज खुलासा तब हुआ, जब हाल ही में एक अन्य जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी ऋषिकेश चाळके से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान ऋषिकेश चाळके ने तीन साल पुराने इस हत्याकांड का राज उगल दिया। उसने बताया कि नीरजा आंबेकर की हत्या साल 2022 में उसके पति रूपेश आंबेकर ने अपने तीन साथियों- चेतन दुधाने, कुणाल चौधरी और ऋषिकेश चाळके की मदद से की थी।

अन्य पढ़ें: Cash Scandal-जस्टिस यशवंत को जवाब के लिए 6 हफ्ते का अल्टीमेटम

सांप से डसवाकर मरवाया

हत्या का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि इसे आत्महत्या या प्राकृतिक मौत दिखाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया गया। आरोपी ऋषिकेश चाळके के बयान के अनुसार, हत्या को अंजाम देने का तरीका बेहद क्रूर और नियोजित था। आरोपी पहले से ही एक बोरी में जहरीले सांप को नीरजा के घर के किचन में छुपा दिया। नीरजा को पति ने पैर दबाने के बहाने हॉल में लिटाया। आरोपी चेतन दुधाने, जो सर्पमित्र है, उसने बोरी से सांप को बाहर निकाला और ऋषिकेश चाळके को दिया। इसके बाद, नीरजा के बाएं टखने के पास जानबूझकर तीन बार सांप से डसवाकर उनकी हत्या कर दी गई।

3 साल बाद हत्या का खुलासा

हत्या को अंजाम देने के बाद इस पूरे मामले को प्राकृतिक मौत बताया गया था और उस समय पुलिस ने केवल एडीआर यानी एक्सीडेंट डेथ रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन साल बाद सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने नीरजा के पति रूपेश आंबेकर, चेतन दुधाने, कुणाल चौधरी और ऋषिकेश चाळके सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अब इस मामले में झूठा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले डॉक्टरों की भी जांच की जाएगी।

अन्य पढ़ें:

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870