తెలుగు | Epaper

Gadkari:मुंबई-गोवा राजमार्ग जून तक पूरा हो जाएगा

digital@vaartha.com
[email protected]
Gadkari:मुंबई-गोवा राजमार्ग जून तक पूरा हो जाएगा

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग इस साल जून तक पूरा हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में यह भी दोहराया कि जल्द ही देश भर में भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे और केंद्र एक नई टोल नीति लेकर आएगा।

देश के बुनियादी ढांचे के भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘ अगले दो वर्षों में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा।’’

मुंबई और गोवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से इन स्थानों के बीच यात्रा का समय कम होने तथा कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

गडकरी ने राजमार्ग को पूरा करने में आने वाली कई चुनौतियों को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई-गोवा राजमार्ग को लेकर कई कठिनाइयां थीं लेकिन चिंता न करें… हम इस जून तक सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे।’’

गडकरी ने भूमि अधिग्रहण में देरी के लिए कानूनी विवादों तथा आंतरिक संघर्षों को मुख्य कारण बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाइयों के बीच झगड़े थे, अदालतों में मामले थे और भूमि के लिए मुआवजा देने में अंतहीन जटिलताएं थीं। अब वे मुद्दे सुलझ गए हैं और मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काम ने गति पकड़ ली है।’’

गडकरी ने जल्द ही पूरे देश में भौतिक टोल बूथ हटाने की बात भी दोहराई।

उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति पेश करेगी। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन अगले 15 दिन में एक नई नीति की घोषणा की जाएगी। इसके लागू होने के बाद, किसी के पास टोल के बारे में शिकायत करने का कोई कारण नहीं बचेगा।’’

मंत्री ने यहां दादर क्षेत्र में सामाजिक संगठन अमर हिंद मंडल द्वारा आयोजित ‘वसंत व्याख्यानमाला’ में यह बात कही।

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870