తెలుగు | Epaper

Odisha Bus Accident : ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Odisha Bus Accident : ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

ओडिशा में एक पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान कई लोग बस के नीचे दब गए थे।

ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा (Nayagarh District) नयागढ़ जिले के दसपल्ला थाना क्षेत्र के तहत टाकराघाट के पास हनुमान घाटी इलाके में हुआ। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जो ब्रह्मपुर से हरिशंकर घूमने के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान अचानक बस के ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया।

पत्थर से टकराकर पलटी बस

बताया जा रहा है कि नियंत्रण खोने के बाद बस सीधे एक बड़े पत्थर से टकरा गई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से ज्यादा लोग बस के नीचे दब गए। इस हादसे में बस चालक प्रवीण साहू (Praveen Sahu) समेत 5 लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, सुमति साहू और बस ड्राइवर प्रवीण साहू के रूप में हुई है। सभी मृतक ब्रह्मपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दसपल्ला और बनिगोछा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: Assam- विधानसभा चुनाव से पहले असम में ‘मिया’ बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी

बस के नीचे दब गए थे लोग

सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। बस के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। घायलों को पहले दसपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल करीब 15 लोगों को बाद में जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय सतर्कता की जरूरत को उजागर करता है।

ये भी पढ़ें:

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870