తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Uttar Pradesh : हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

हादसे के बाद टैंकर से पेट्रोल लीक होने लगा। इसका फायदा उठाकर कई लोग बाल्टी और डिब्बे में भरकर पेट्रोल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक टैंकर पलटने (Tanker Overturn) से तेल सड़क पर फैल गया। मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग बाल्टी-डिब्बों में पेट्रोल भर ले गए। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है। यहां रतन लाल नगर चौकी के पास हाईवे पर पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट का शिकार हो गया और साइड से पिचककर टूट गया, जिसके बाद टैंकर से पेट्रोल लीक होने लगा। घटना के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने इस मौके को सुनेहरा अवसर मानते हुए बाल्टियां, डिब्बे और बर्तन लेकर पेट्रोल भरना शुरू कर दिया और भर भरकर भागते नजर आए। 

घटना शुक्रवार की रात को हुई। हाईवे पर पेट्रोल टैंकर (Petrol Tanker) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग उमड़ पड़े। कुछ लोग तो पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों को सुनकर भी पहुंचे थे। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग हाईवे पर जुट गए और टैंकर से बह रहे पेट्रोल को बाल्टियों में भर-भरकर ले जाने लगे। 

बोतल-डिब्बे लेकर पहुंचे लोग

स्थानीय लोगों में युवकों की भारी भीड़ दिखाई दी, जो पेट्रोल भरने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए थे। कुछ लोग तो खाली बोतलें, जरीकन और यहां तक कि प्लास्टिक के डिब्बे लेकर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी मात्रा में पेट्रोल लोग भर ले गए। पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों ने इस घटना को और बढ़ावा दिया। कई लोग कह रहे थे कि बाजार में पेट्रोल महंगा और कम उपलब्ध है, ऐसे में यह “फ्री” पेट्रोल उनके लिए वरदान साबित हुआ। हालांकि, इस दौरान आग लगने या बड़े हादसे का खतरा भी मंडरा रहा था, क्योंकि पेट्रोल अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। गनीमत रही कि किसी बड़े अग्निकांड की घटना नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: Operation kagar maoist : अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया

गोविंद नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को खदेड़ने और टैंकर को सुरक्षित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि शुरुआती कुछ देर तक नियंत्रण मुश्किल रहा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि टैंकर एक्सीडेंट का कारण क्या था, चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या कोई तकनीकी खराबी थी इन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। टैंकर चालक की स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

पुलिस की आम जनता से अपील

घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसे हादसों में पेट्रोल या डीजल लूटने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे बड़ा अग्निकांड हो सकता है और जान जोखिम में पड़ सकती है। अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन पेट्रोल की काफी मात्रा बर्बाद हो गई या लोगों द्वारा ले ली गई। 

ये भी पढ़ें:

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870