नोएडा,। नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का अनोखे अंदाज में उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को कार्यक्रम का हिस्सा बनाते हुए मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर एयरपोर्ट का शुभारंभ कराने की अपील की और कहा कि इस परियोजना के असली हकदार देश के नागरिक हैं।
अनोखे अंदाज में उद्घाटन, जनता बनी भागीदार
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे जेवर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले एयरपोर्ट की अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे रिमोट बटन दबाकर एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “उद्घाटन अभी पूरा नहीं हुआ है, मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, असली उद्घाटन आप करेंगे।” इसके बाद हजारों लोगों ने मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ इस ऐतिहासिक पल को यादगार बना दिया।
कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ, आनंदीबेन पटेल (Aandi Ben Patel) किंजरापु राममोहन नायडू, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को फिरोजाबाद की प्रसिद्ध कांच कला से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
7200 एकड़ में फैला विशाल प्रोजेक्ट
गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा प्रमुख हवाई अड्डा है। करीब 7,200 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से लगभग आठ गुना बड़ा बताया जा रहा है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित इस एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल बनाया गया है, जिसकी सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है।
भविष्य में 7 करोड़ यात्रियों तक क्षमता बढ़ाने की योजना
आने वाले समय में इस एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाकर 7 करोड़ यात्रियों तक करने की योजना है, जिससे यह देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Operation kagar maoist : अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?
विकास और रोजगार का नया केंद्र
प्रधानमंत्री ने इसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। यह एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते हवाई यातायात को संभालेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
Read More :