తెలుగు | Epaper

BC : बीसी आरक्षण के लिए संसद में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया जाए -वी. हनुमंत राव

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
BC : बीसी आरक्षण के लिए संसद में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया जाए -वी. हनुमंत राव

हैदराबाद । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Congress Leader) व पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव ने बीसी आरक्षण के लिए संसद में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया जाने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर पिछड़े वर्गों के लिए 42% आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु संसद में प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी यह बिल पेश नहीं करते हैं तो विपक्षी दल इसका राजनीतिक लाभ उठाएंगे और कांग्रेस पर बीसी वर्ग के प्रति गंभीरता की कमी के आरोप लगाएंगे।

कांग्रेस को अपनी नीयत साफ करनी चाहिए

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीसी आरक्षण बिल पास हो या न हो, लेकिन इसे पेश कर कांग्रेस को अपनी नीयत साफ करनी चाहिए। हनुमंत राव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मल्लिकार्जुन खड़गे, ए. रेवंत रेड्डी और के. सी. वेणुगोपाल को भी पत्र लिखा है, ताकि राहुल गांधी से संसद में यह बिल पेश करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि संविधान की 9वीं अनुसूची में संशोधन के बिना बीसी आरक्षण संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी स्वयं बीसी वर्ग से होने के बावजूद इस वर्ग के लिए न्याय नहीं कर पा रहे हैं।

भगवान श्रीराम के कल्याणम का आयोजन दिल्ली में भी हो

हनुमंत राव ने बताया कि जंतर मंतर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में इस मुद्दे को लेकर धरना भी किया गया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब भद्राचलम तेलंगाना में है, तो दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में श्रीराम कल्याणम का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दिल्ली में भी भगवान श्रीराम के कल्याणम का आयोजन किया जाए।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

140 करोड़ जनसंख्या वाले भारत ने अभी तक ओलंपिक में एक भी पदक नहीं – रेवंत रेड्डी

140 करोड़ जनसंख्या वाले भारत ने अभी तक ओलंपिक में एक भी पदक नहीं – रेवंत रेड्डी

सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

पुलिस ने कुछ ही मिनटों में महिला को लाखों के गहने सौंपे

पुलिस ने कुछ ही मिनटों में महिला को लाखों के गहने सौंपे

चरणबद्ध तरीके से आरटीसी समस्याओं का समाधान होगा – पोन्नम

चरणबद्ध तरीके से आरटीसी समस्याओं का समाधान होगा – पोन्नम

कुत्तों के हमले में आंखों की रोशनी गंवाने वाले बच्चे को सांसद का सहारा

कुत्तों के हमले में आंखों की रोशनी गंवाने वाले बच्चे को सांसद का सहारा

जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – महेश कुमार गौड़

जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – महेश कुमार गौड़

बीआरएस के वॉकआउट पर मंत्री श्रीधर बाबू का तीखा पलटवार

बीआरएस के वॉकआउट पर मंत्री श्रीधर बाबू का तीखा पलटवार

बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता – रेवंत रेड्डी

बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता – रेवंत रेड्डी

सीएम तेलंगाना भी बनाएंगे उत्तर की तर्ज पर “दक्षिणा काशी”

सीएम तेलंगाना भी बनाएंगे उत्तर की तर्ज पर “दक्षिणा काशी”

श्रीराम नवमी शोभायात्रा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, राज्यपाल ने पूजा-अर्चना की

श्रीराम नवमी शोभायात्रा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, राज्यपाल ने पूजा-अर्चना की

बच्चें पर आवारा कुत्तों के हमले पर सांसद की प्रतिक्रिया

बच्चें पर आवारा कुत्तों के हमले पर सांसद की प्रतिक्रिया

सीताराम कल्याण महोत्सव में दो हजार पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

सीताराम कल्याण महोत्सव में दो हजार पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870