Jharkhand : रांची में आज निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Read Time:  1 min
जगन्नाथ
जगन्नाथ
FONT SIZE
GET APP

झारखंड के रांची में आज यानी शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाकर मौसीबाड़ी तक ले जाया जाएगा।

झारखंड के रांची में आज यानी शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा (Rath Yatra)निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाकर मौसीबाड़ी तक ले जाया जाएगा। 

रथयात्रा निकालने के दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद होंगे। हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचेंगे। रथ को खींच कर मौसीबाड़ी तक ले जाया जाएगा। वहीं, रथयात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट (Police Alert) मोड पर है। रांची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए हैं। यह परिवर्तित यातायात व्यवस्था 7 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोल चक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाई गई है।

जगन्नाथपुर बाजार तक भी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है

इसके अलावा, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक भी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए तत्पर रहें। उधर, मौसम विभाग ने आज रांची, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम और लातेहार जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की आशंका जताई है। 

Read more :  वोटर आईडी बनाने के लिए किसे दिखाना होगा कौन सा कागज

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।