Andhra Pradesh : तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार देगी सरकार

Read Time:  1 min
चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू
FONT SIZE
GET APP

अमरावती : आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेशवासियों के लिए नई स्कीम लेकर आई है. सरकार अब तीसरे बच्चे पर 30000 और चौथा बच्चा होने पर 40000 रुपये देगी. इससे पहले दूसरा बच्चा होना पर (25000) कैश देने की भी बात की थी. हालांकि अभी इसपर कुछ खुलकर कुछ नहीं कहा गया है।

सीएम का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के तहत, सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवारों को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर (40,000) रुपये प्रदान करेगी। उन्होंने कहा -“मैंने इस बारे में कई बार सोचा है। अतीत में, मैंने परिवार नियोजन के लिए काम किया। लेकिन आज, एक बार फिर, बच्चे ही हमारी संपत्ति हैं, और हम सभी के लिए अपने बच्चों के हित में काम करना आवश्यक हो गया है – यही मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। इसलिए मैंने एक और निर्णय लिया है, और मैं इस महीने इसे आपके सामने रख रहा हूँ। तीसरे बच्चे के जन्म पर हम तुरंत 30,000 रुपये देंगे। चौथे बच्चे के लिए हम 40,000 रुपये देंगे।”

अन्य पढ़े: Bhogapuram Airport : भोगापुरम एयरपोर्ट के काम पर लगेगा ब्रेक? विष्णुकुमार राजू की बड़ी मांग!

घटती जनसंख्या पर जताई चिंता

नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश की संपत्ति माना जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने जनसंख्या बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के लिए नई घोषणा करते हुए कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30,000 रुपये दिए जाएंगे,चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।