Latest News : सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का माहौल

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP
  • सेंसेक्स 567 अंक की उछाल के साथ 84,779 पर बंद
  • निफ्टी 171 अंक बढ़कर 25,653 के स्तर पर पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स (SENSEX) 567 अंक ऊपर 84,779 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 171 अंक की तेजी रही, ये 25,966 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। एयरटेल, SBI, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी रही। कोटक बैंक, BEL और इंफोसिस गिरकर बंद हुए।

निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिली। (NSE) के सेक्टोलर इंडाइसेज में PSU बैंक में 2.22%, रियल्टी में 1.46%, मेटल में 1.16% और ऑयल एंड गैस में 1.52% की तेजी रही

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.57% ऊपर 4,042 पर और जापान का निक्केई 2.46% ऊपर 50,512 पर बंद।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.05% ऊपर 26,433 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% चढ़कर 3,997 पर बंद।
  • 24 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.01% ऊपर 47,207 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.15% और S&P 500 में 0.79% तेजी रही।

 अन्य पढ़ें: LIC का अडाणी ग्रुप में ₹33000 करोड़ निवेश विवाद

जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO आज से ओपन

जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक 29 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 तय किया है। IPO के जरिए कंपनी 28.63 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

सेंसेक्स और निफ्टी शेयर बाजार के सूचकांक हैं। सेंसेक्स, ‘स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स’ का संक्षिप्त रूप है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर बाजार सूचकांक है। दूसरी ओर, निफ्टी, जिसका अर्थ है ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी’, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक है।

भारत में कितने निफ्टी हैं?

निफ्टी में कई सूचकांक शामिल हैं – निफ्टी 50, निफ्टी आईटी, निफ्टी बैंक और निफ्टी नेक्स्ट 50; और यह एनएसई के वायदा और विकल्प (एफएंडओ) खंड का एक हिस्सा है जो डेरिवेटिव में कारोबार करता है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।