Stock Market : बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों चढ़े

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 314 अंक उछलकर 81,101 पर बंद

बाजार में आज मजबूती का रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 314 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 81,101 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी 95 अंकों की तेजी

वहीं एनएसई निफ्टी भी 95 अंक मजबूत होकर 24,525 के आसपास बंद हुआ। निवेशकों का सेंटीमेंट सकारात्मक रहा।

Stock Market : मंगलवार, 9 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 314 अंक चढ़कर 81,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,869 के स्तर पर बंद हुआ

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी (Stock Market) और 10 में गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर आज 5% चढ़कर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयरों में 1%-3% तक की तेजी रही। ट्रेंट और जोमैटो के शेयर 1.5% नीचे बंद हुए।

निफ्टी के 50 में 33 शेयरों में तेजी और 17 में गिरावट रही। NSE का IT इंडेक्स में 2.76% ऊपर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर भी तेजी रही। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी गिरकर बंद हुए।

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.42% गिरकर 43,459 पर और कोरिया का कोस्पी 1.26% चढ़कर 3,260 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.19% ऊपर 25,938 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% गिरकर 3,807 पर बंद हुआ।
  • 8 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% नीचे 45,514 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.45% और S&P 500 में 0.21% गिरावट रही।

सेंसेक्स और निफ्टी शेयर बाजार क्या हैं?

निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही ऐसे सूचकांक हैं जो शेयर बाजार के समग्र प्रदर्शन के रुझान को निर्धारित करने में शेयर व्यापारियों की सहायता करते हैं। मुख्य अंतर यह है कि सेंसेक्स में 30 कंपनियाँ शामिल होती हैं, जबकि निफ्टी में 50 कंपनियाँ शामिल होती हैं।

सेंसेक्स बढ़ने का क्या मतलब है?

जब सेंसेक्स बढ़ता है तो यह दर्शाता है कि अंतर्निहित 30 शेयरों की कीमतें बढ़ गई हैं, जो बाजार में आशावाद को दर्शाता है। इसके विपरीत, सेंसेक्स में गिरावट से पता चलता है कि इन शेयरों की कीमतें गिर गई हैं, जो सावधानी या निराशावाद का संकेत है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/market-boomed-sensex-up-300-points/business/60505/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।