Latest News Sensex : सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की

  • सेंसेक्स 119 अंक टूटकर 81,786 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी भी 38 अंक की कमजोरी के साथ 25,069 पर आ गया।

सोमवार, 15 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 119 अंक गिरकर 81,786 के स्तर पर बंद हुआ। (Nifty) निफ्टी में भी 45 अंक की गिरावट रही, ये 25,069 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट रही। रियल्टी 2.41% चढ़ा, PSU बैंक और मेटल में तेजी रही

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 395 अंक (0.89%) चढ़कर 44,768 पर और कोरिया का कोस्पी 13 अंक ऊपर 3,412 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 110.64 अंक की तेजी के साथ 26,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 8 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,878 पर कारोबार कर रहा है।
  • 14 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 273 अंक गिरकर 45,834 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक चढ़कर 22,141 पर और S&P 500, 3 अंक की मामूली गिरावट के साथ 6,584 पर बंद हुआ।
  • शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 12 सितंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 81,904 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 108 अंक की तेजी रही। ये 25,114 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली।

निफ्टी और सेंसेक्स में क्या अंतर है?

निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही ऐसे सूचकांक हैं जो शेयर बाजार के समग्र प्रदर्शन के रुझान को निर्धारित करने में शेयर व्यापारियों की सहायता करते हैं। मुख्य अंतर यह है कि सेंसेक्स में 30 कंपनियाँ शामिल होती हैं, जबकि निफ्टी में 50 कंपनियाँ शामिल होती हैं।

सेंसेक्स का क्या अर्थ है?

सेंसेक्स नाम भारत के बीएसई के बेंचमार्क सूचकांक को दर्शाता है। सेंसेक्स बीएसई के तीस सबसे बड़े और सबसे अधिक सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों से बना है और भारतीय अर्थव्यवस्था के बैरोमीटर के रूप में कार्य करता है। इसे फ्लोट के लिए समायोजित किया जाता है और बाजार पूंजीकरण के लिए भारित किया जाता है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/sensex-close-to-81-800-and-nifty-25-050/business/61800/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।