Stock Market Opening :  सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।

सेंसेक्स में 450 अंकों की गिरावट

  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स लगभग 450 अंक टूटकर 73,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • शुरुआती कारोबार से ही बाजार में दबाव देखा गया
  • बिकवाली का असर लगभग सभी सेक्टर्स में नजर आया

निफ्टी भी फिसला

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 50 भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। करीब 100 अंक नीचे आकर 22,600 के स्तर पर पहुंच गया मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार 6 अप्रैल को शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट है। सेंसेक्स 450 अंक गिरकर 73,850 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, ये 22600 के स्तर पर आ गया है। आज ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में बिकवाली है

एशियाई बाजार में तेजी

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.83% चढ़कर 5,422 पर है।
  • जापान का निक्केई 1.11% चढ़कर 53,715 पर पहुंच गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट आज बंद है।

अमेरिकी बाजार में 2 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार

  • डाउ जोन्स 224 अंक (0.13%) गिरकर 46,504 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.18% चढ़कर 21,879 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 46 अंक (0.11%) बढ़कर 6,582 पर बंद हुआ।

क्रूड 0.48% बढ़कर 109 डॉलर प्रति बैरल पर आया

आज कच्चा तेल करीब आधा फीसदी ऊपर है। ये 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

RBI की मीटिंग: ब्याज दर में बदलाव की संभावना नहीं

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी में ब्याज दरों पर लिए फैसलों और महंगाई के आउटलुक पर निवेशक करीबी नजर रखेंगे। नए वित्त वर्ष की पहली मीटिंग आज से शुरू हो गई है। 8 अप्रैल को गवर्नर मीटिंग में लिए फैसले की जानकारी देंगे। इस बार ब्याज दरों में बदलाव की संभावना नहीं है।

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 22,637 | 22,556 | 22,504 | 22,408

शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 23,320 | 23,814 | 23,875 | 24,142

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

टेक्निकल चार्ट: निफ्टी के लिए 21,930 का स्तर अहम

निफ्टी 50: रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का मानना है कि निफ्टी धीरे-धीरे अपने क्रिटिकल सपोर्ट लेवल की ओर बढ़ रहा है। लॉन्ग-टर्म वीकली मूविंग एवरेज (200 WEMA) के हिसाब से 21,930 और उसके बाद 21,750 (जो अप्रैल 2025 का निचला स्तर था) अहम सपोर्ट हैं।

मिश्रा ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर अनिश्चितता दिख रही है। ऊपर की तरफ 23,000–23,200 के जोन में रेजिस्टेंस है और 23,500 एक बड़ी बाधा है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है, तो बाजार का रुख सकारात्मक हो सकता है और यह 24,000 की ओर बढ़ सकता है।

अन्य पढ़े: Gold rate 06/04/26 : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स: एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स 73,300 के करीब संभलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर है।

ऊपर की ओर 73,800–74,000 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस है। वहीं अगर सेंसेक्स 72,000 के नीचे फिसला तो यह 71,500–71,000 के स्तर तक जा सकता है।

एक्सपर्ट की राय

1. पोनमुडी आर. के मुताबिक, इस हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका है। बाजार की चाल फंडामेंटल्स के बजाय ग्लोबल फैक्टर्स से ज्यादा प्रभावित होगी। निवेशकों का सेंटिमेंट काफी हद तक मिडिल ईस्ट के हालातों, करेंसी और विदेशी निवेशकों पर टिका रहेगा।

2. रेलीगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा का मानना है कि मौजूदा अनिश्चितता में निवेशकों को संभलकर चलना चाहिए। मिश्रा की राय है कि पोर्टफोलियो में उन मजबूत लार्ज-कैप शेयरों को जगह देनी चाहिए, जिनकी कमाई की स्थिति और बैलेंस शीट बेहतर हो।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।