नई दिल्ली : हफ्ते के कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स Sensex 1074 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर 76,488 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी दिखाई दमदार तेजी- 312 अंक उछलकर 24,032 पर पहुंचा निफ्टी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शानदार बढ़त के साथ 24,032 के स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों में खरीदारी का माहौल देखने को मिला।
सेंसेक्स (Sensex) आज 25 मई को 1074 अंक (1.42%) की तेजी के साथ 76,500 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 312 अंकों (1.32%) की तेजी रही, ये 24,032 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही, जबकि निफ्टी FMCG में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।
बाजार में तेजी कारण: ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान जंग खत्म करने का समझौता ‘लगभग फाइनल’ हो चुका है। दोनों देशों के बीच अभी आखिरी डिटेल्स पर काम चल रहा है। खाड़ी देशों के नेताओं और इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद ये समझौता फाइनल हो रहा है।
अन्य पढ़े: Delhi Fuel Price Hike: दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ
ट्रम्प ने कहा कि समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोला जाएगा। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है। इस खबर के आने के बाद अब सोमवार को क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है और बाजार में तेजी आ सकती है।
एशियन मार्केट में भी तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7848 | 32 | 0.41% |
| निक्केई (जापान) | 65158 | 1819 | 2.87% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25606 | 220 | 0.86% |
22 मई को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50580 | 294 | 0.58% |
| नैस्डैक | 26344 | 51 | 0.19% |
| S&P 500 | 7473 | 28 | 0.37% |
सपोर्ट और रेजिस्टेंस
सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,798 | 22,558
सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।
अन्य पढ़े: