తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 1,690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 1,690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद

निफ्टी 486 अंक टूटा, 22820 पर बंद; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाज़ार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

सेंसेक्स में जोरदार गिरावट

  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ।
  • दिनभर बाजार में कमजोरी बनी रही और अंत तक कोई खास रिकवरी नहीं दिखी।

निफ्टी भी दबाव में

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 486 अंक टूटकर 22,820 पर बंद हुआ।
  • आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी गई।

शेयर बाजार में आज यानी 27 मार्च को गिरावट रही। (Sensex) सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही, ये 22,820 पर बंद हुआ। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरान के साथ संघर्ष थमने के संकेत दिए थे, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। जब तक ये संघर्ष चलता है तब तक कच्चे तेल के दाम कम होने की उम्मीद नहीं है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा है जिस वजह से बाजार में गिरावट है।

इसके अलावा गुरुवार को रामनवमी की वजह से भारतीय बाजार बंद थे जबकि एशियाई बाजारों में गिरावट आई और अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। ऐसे में जब भारतीय बाजार आज खुले, तो उन्हें इन वैश्विक बदलावों के साथ तालमेल बिठाना पड़ा।

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.43% गिरकर 53,373 के स्तर पर बंद हुआ।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.40% गिरकर 5,438 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.38% चढ़कर 24,952 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63% चढ़कर 3,913 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में 26 मार्च को गिरकर रही

  • डाउ जोन्स 469 अंक (1.01%) गिरकर 45,960 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.38% गिरकर 21,408 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 114 अंक (1.74%) गिरकर 6,477 पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: Vijayawada : पोट्टि श्रीरामुलु का बलिदान अमर- नारायण

क्रूड 2% बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल पर आया

आज कच्चे तेल 2% बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं इंडियन बास्केट में 5% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

बुधवार को बाजार में रही थी तेजी

कल 26 मार्च को शेयर बाजार राम नवमी के चलते बंद था। इससे पहले 25 मार्च को सेंसेक्स 1,205 अंक की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 394 अंक की तेजी रही, ये 23,306 पर बंद हुआ था। ऑटो, बैंकिंग शेयर ज्यादा चढ़े।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870