Latest News Sensex : सेंसेक्स 386 अंक टूटा, निफ्टी 113 अंक फिसला

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP

बाजार का हाल

  • बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।
  • सेंसेक्स 386 अंक टूटकर 81,716 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी भी 113 अंकों की गिरावट के साथ 24,516 पर आ गया।

Sensex : हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 24 सितंबर को (Sensex) सेंसेक्स 386 अंक गिरकर 81,716 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 113 अंक की गिरावट रही, ये 25,057 पर बंद हुआ

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, (BEL) और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरे। वहीं, NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी, ऑटो, IT और मीडिया में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.30% गिरकर 45,630 पर और कोरिया का कोस्पी 0.40% नीचे 3,472 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.37% ऊपर 26,519 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.83% चढ़कर 3,854 पर बंद हुआ।
  • 23 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.19% नीचे 46,293 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.95% और S&P 500 में 0.55% की गिरावट रही।

23 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,671 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 23 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 3,551.19 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,670.87 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹17,032.93 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹43,578.19 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

सेंसेक्स कितने अंक पर बंद हुआ?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट दर्ज की गई सेंसेक्स 387.73 अंक गिरकर 82626.23 पर और निफ्टी 96.55 अंक गिरकर 25327.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स कब शुरू हुआ था?

भारत में सेंसेक्स की शुरुआत कब हुई? बीएसई सेंसेक्स को 1986 में भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एक बाजार सूचकांक के रूप में पेश किया गया था।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।