निफ्टी में भी 135 अंकों की मजबूत बढ़त, 24,645 के स्तर पर क्लोजिंग
9 अक्टूबर को बढ़त रही। (Sensex) सेंसेक्स 398 अंक की बढ़त के साथ 82,172 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही। ये 25,181 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। आज मेटल IT, और (FMCG) शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। सेंसेक्स टाटा स्टील और HCL टेक के शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.77% ऊपर 48,580 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.29% गिरकर 26,752 पर बंद हुआ।
- कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.32% चढ़कर 3,933 पर बंद हुआ।
- 8 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 46,601 पर फ्लैट बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 1.12% और S&P 500 में 0.58% की बढ़त रही थी।
अन्य पढ़ें: भारत के 100 सबसे अमीर
8 अक्टूबर को FII ने 81 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 8 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 81 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 330 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
- अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।
आज से 2 IPO ओपन हुए
आज से केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी और रुबिकॉन रिसर्च लिमिटेड के IPO ओपन हो गया है। इसमें रिटेल निवेशक 13 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे।
- केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी इस IPO के जरिए 1,326.13 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके शेयर का प्राइस बैंड ₹253 से ₹266 तय किया गया है। यानी अपर प्राइस पर बोली लगाने के लिए मिनिमम 14,896 रुपए लगाने होंगे।
- रुबिकॉन रिसर्च लिमिटेड इस IPO के जरिए 1,377.50 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके शेयर का प्राइस बैंड ₹461 से ₹485 तय किया गया है। यानी अपर प्राइस पर बोली लगाने के लिए मिनिमम 14,550 रुपए लगाने होंगे।
भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज कौन सा था?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), जिसे मूल रूप से “नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन” कहा गया था, की स्थापना 1875 में की गई थी, जो इसे एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज बनाता है.
विश्व का सबसे तेज स्टॉक एक्सचेंज कौन सा है?
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का बाज़ार पूंजीकरण सबसे ज़्यादा है, जो लगभग 31.58 ट्रिलियन डॉलर है। इसका मासिक व्यापार 2.7 ट्रिलियन डॉलर का है।
अन्य पढ़ें: