Latest News-Sensex : सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 81,700 पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी गिरावट; 20 अंक लुढ़ककर कारोबार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 20 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में है। निफ्टी वर्तमान में लगभग 24,500 के आसपास कारोबार कर रहा है

आज यानी 9 अक्टूबर को गिरवट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है। ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त है। आज बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं FMCG, IT और मेटल शेयर्स में बढ़त है।

अन्य पढ़ें: खाने की थाली हुई सस्ती

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.41% ऊपर 48,405 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 26,819 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.24% ऊपर 3,930 पर कारोबार कर रहा है।
  • 8 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 46,601 पर फ्लैट बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 1.12% और S&P 500 में 0.58% की बढ़त रही थी।

सेंसेक्स और निफ्टी में से कौन सा बेहतर है?

क्या सेंसेक्स निफ्टी से बेहतर है? निफ्टी, जिसमें 50 कंपनियाँ शामिल हैं, को सेंसेक्स की तुलना में एक व्यापक बाज़ार सूचकांक माना जाता है, जो शीर्ष 30 प्रदर्शन करने वाले शेयरों पर नज़र रखता है। परिणामस्वरूप, सेंसेक्स बाज़ार के प्रदर्शन का अधिक केंद्रित दृष्टिकोण प्रदान करता है।

भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज कौन सा है?

एनएसई क्या है? वर्ष 1992 में स्थापित, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बाजार पूंजीकरण के मामले में भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।