తెలుగు | Epaper

Latest News : सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक उछला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक उछला

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 26 नवंबर को बड़ी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 1023 अंक (1.21%) चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 321 अंक की तेजी रही, ये 26,205 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के 30 में 28 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और रिलायंस सहित कुल 22 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही

निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी रही। (NSE) सभी सेक्टरों में तेजी रही। के IT, मेटल, मीडिया, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स 1% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।

निवेशकों की वेल्थ 6 लाख करोड़ बढ़ी

बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की वेल्थ लगभग ₹6 लाख करोड़ बढ़ गई। (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यू कल के ₹469 लाख करोड़ मुकाबले बढ़कर ₹475 लाख करोड़ पहुंच गया है।

बाजार में यह (1000 अंक से ज्यादा) तेजी 153 दिन बाद आई है। इससे पहले इसी साल 26 जून को सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 83,756 के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में तेजी की वजह

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया।

  • इस बेहतर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट ने भारतीय इक्विटी को सपोर्ट दिया और निचले स्तरों पर ताजा खरीदारी को प्रोत्साहित किया। एक और महत्वपूर्ण पॉजिटिव ट्रिगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती को लेकर नया उत्साह है।
  • बाजार में तेजी की दूसरी वजह शॉर्ट कवरिंग को माना जा रहा हैं। बीते तीन सेशन में शेयर बाजार में गिरावट आई थी। एक्सपर्ट का मानना है इसी वजह से शॉर्ट कवरिंग आई है।

मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.62% ऊपर 3,920 पर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.25% ऊपर 25,958 पर और जापान का निक्केई 1.94% ऊपर हैं।
  • अमेरिकी बाजार: 25 नवंबर को डाउ जोन्स 1.43% चढ़कर 47,112 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.67%और S&P में 0.91% की तेजी रही।

अन्य पढ़ें:  AI- 2028 तक 6000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, AI बना वजह

बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे

25 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹917 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹3,423 करोड़ की खरीदारी की।

इस महीने अब तक- FIIs ने ₹17,227 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹62,746 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है।

सेंसेक्स कितने अंकों पर बंद हुआ?

सेंसेक्स 400.76 अंक या फिर 0.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85,231.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.47 प्रतिशत या फिर 124 अंक की गिरावट के साथ 26,068.15 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का आज 85,347.40 अंक पर खुला था। वहीं, निफ्टी 26,109.55 अंक पर खुला था।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870