85,100 के स्तर पर इंडेक्स पहुंचा; बाजार में जबरदस्त खरीदारी
निफ्टी भी 150 अंकों की बढ़त के साथ मजबूत
भारतीय शेयर बाजार आज के सत्र में दमदार तेजी के साथ शुरुआत कर चुका है। निफ्टी ने भी सेंसेक्स का साथ देते हुए 150 अंकों की बढ़त दर्ज की और महत्वपूर्ण स्तरों के ऊपर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में आज यानी 26 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स (sensex) करीब 500 अंक की तेजी के साथ 85,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 26,050 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है।
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का शेयर (NSE) और BSE पर 12.50% ऊपर 135 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 120 रुपए था। इसका IPO 19 नवंबर से 21 नवंबर तक खुला हुआ था।
पहले एआई आईपीओ को सेबी की मंजूरी एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स को 4,900 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। यह देश की पहली एआई-केंद्रित लिस्टिंग होगी, जिससे निवेशकों को बढ़ते एआई सेक्टर में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा। कंपनी इस राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, नए दफ्तर बनाने और रिसर्च एवं डेवलपमेंट में करेगी।
अन्य पढ़ें: AI- 2028 तक 6000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, AI बना वजह
मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.62% ऊपर 3,920 पर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.25% ऊपर 25,958 पर और जापान का निक्केई 1.94% ऊपर 49,605 पर कारोबार कर रहे हैं।
- अमेरिकी बाजार: 25 नवंबर को डाउ जोन्स 1.43% चढ़कर 47,112 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.67%और S&P में 0.91% की तेजी रही।
बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे 25 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹917 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹3,423 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹17,227 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹62,746 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है।
अन्य पढ़ें: